फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One lakh students of Moradabad will give university exam

विश्वविद्यालय की परीक्षा देंगे मुरादाबाद के एक लाख विद्यार्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
One lakh students of Moradabad will give university exam
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एक मई से परीक्षाएं कराने की संभावित तारीखें जारी कर दी हैं। इसके बाद से कालेजों में भी तैयारियां होने लगी हैं। कालेजों से आधारभूत सुविधाओं की सूचना भेजी जा रही है। वहीं, रविवार को विश्वविद्यालय ने संभावित परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय अधिकारियों का कहना है कि कुछ पेपरों की तारीखों को बदला गया है । मुरादाबाद जनपद से स्नातक और परास्नातक में करीब एक लाख विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। गुरुवार तक परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

स्नातक की परीक्षाओं के लिए एक मई से 18 जून तक संभावित कार्यक्रम घोषित किया गया है, जबकि परास्नातक के लिए आठ मई से दो जून के बीच परीक्षा कराने की घोषणा की गई है। विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2020-21 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए कुल सवा चार लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, जिसमें से मुरादाबाद मंडल से करीब ढाई लाख विद्यार्थियों ने फार्म भरे हैं। वहीं, मुरादाबाद जनपद के एक लाख विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा के लिए स्नातक के करीब 72 हजार और परास्नातक के करीब 30 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि रविवार को संभावित परीक्षा कार्यक्रम में सात तारीखों में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कालेजों से कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, सीसीटीवी आदि की जानकारी ली जा रही है, ताकि तीन-चार दिन में परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जा सके। डॉ. अमित का कहना है कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं की सूची बन गई है। इसे भी दस अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा। 30 अप्रैल तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराने की योजना है।
विज्ञापन

अब इन तारीखों में होंगे ये पेपर
27 मई को बीए-बीएससी तृतीय वर्ष अर्थशास्त्र प्रथम पेपर, 29 मई को बीए-बीएससी तृतीय वर्ष अर्थशास्त्र द्वितीय पेपर, एक जून को बीए-बीएससी तृतीय वर्ष में अर्थशास्त्र का तीसरा पेपर, दो जून को बीए-बीएससी तृतीय वर्ष कंप्यूटर एप्लीकेशन का पहला पेपर, बीए, बीएससी तृतीय वर्ष सांख्यिकी का पहला पेपर, बीए तृतीय वर्ष संगीत का पहला पेपर, बीए तृतीय वर्ष में कोरियोग्राफी का पहला पेपर, बीए-बीएससी रक्षा अध्ययन तृतीय पेपर, तीन जून को बीए तृतीय वर्ष खेल व शारीरिक शिक्षा, बीएससी तृतीय वर्ष का पर्यावरण विज्ञान का तीसरा पेपर, बीएससी तृतीय वर्ष में बायोटेक्नोलाजी का तीसरा पेपर, बीएससी तृतीय वर्ष में इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री का तीसरा पेपर, बीएससी तृतीय वर्ष में माइक्रो बायोलाजी का तीसरा पेपर, चार जून को बीए-बीएससी तृतीय वर्ष कंप्यूटर एप्लीकेशन दूसरा पेपर, बीए-बीएससी तृतीय वर्ष सांख्यिकी का दूसरा पेपर, बीए अंतिम वर्ष संगीत दूसरा पेपर, बीए तृतीय वर्ष में कोरियोग्राफी का दूसरा पेपर, छह जून को बीए-बीएससी अंतिम वर्ष में सांख्यिकी के तीसरा पेपर की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed