{"_id":"5ed418bc8ebc3e90743f3dda","slug":"one-lakh-sixty-thousand-children-will-eat-mdm-at-home-city-news-mbd3509133147","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बंद, 1.60 लाख बच्चे घर में खाएंगे मध्याह्न भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बंद, 1.60 लाख बच्चे घर में खाएंगे मध्याह्न भोजन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना की दहशत से स्कूल-कालेज बंद हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले एक लाख 60 हजार बच्चे अपने घरों में ही मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) खाएंगे। मार्च से 30 जून तक 76 दिनों के मध्याह्न भोजन का राशन कोटेदार से मिलेगा। परिवर्तन लागत के रूप में अभिभावकों के खातों में पैसा भी आएगा। योगी सरकार के आदेश के बाद प्रधानाध्यापकों के स्तर पर पंजीकृत बच्चों के लिए राशन रिलीज करवाने के बाउचर तैयार करने का काम शुरू हो गया है।
मुरादाबाद जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 1725 स्कूल हैं। इनमें एक लाख 60 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों को स्कूलों में मध्याह्न भोजन कराया जाता है। कोरोना की दहशत के बाद मार्च से स्कूल बंद हैं। 30 जून तक स्कूल बंद करने के आदेश हैं। स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकतर बच्चे गरीब परिवारों से हैं। लॉकडाउन में रोजगार खत्म होने से परिवारों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो रहा है। ऐसी परिस्थिति में प्रदेश सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है। मार्च से 30 जून तक 76 दिनों की अवधि का मध्याह्न भोजन का राशन कोटेदार के यहां से मिलेगा। उसे पकाने के लिए लागत रकम अभिभावकों के खातों में एनईएफटी या आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। प्राथमिक स्कूल के प्रति छात्र को 7.60 किलो और उच्च प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थी को 11.40 किलो चावल दिया जाएगा। सरकार ने राशन का कोटा रिलीज कर दिया है।
प्राथमिक विद्यालय के प्रत्येक बच्चे के अभिभावक के खाते में परिवर्तन लागत के रूप में 374.29 रुपये और उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चे के अभिभावक के खाते में 561.02 रुपये आएंगे। स्कूल के हेड मास्टर के बाउचर से ही कोटेदार राशन रिलीज करेगा। हेड मास्टरों के स्तर से बाउचर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रतिदिन की परिवर्तन लागत दर और भोजन की मात्रा
- 24 मार्च से 31 मार्च तक प्राथमिक स्कूल में प्रति छात्र परिवर्तन लागत की दर 4.48 रुपये और उच्च प्राथमिक स्कूल में 6.71 रुपये थी।
- एक अप्रैल से परिवर्तन लागत दर प्राथमिक स्कूल में प्रति छात्र 4.97 रुपये और उच्च प्राथमिक स्कूल में 7.45 रुपये हो गई।
- प्राथमिक स्कूल में प्रति छात्र की प्रतिदिन भोजन की मात्रा 100 ग्राम और उच्च प्राथमिक में 150 ग्राम है।