{"_id":"682ce7291575983ed804b8d7","slug":"one-killed-seven-injured-in-collision-between-bus-and-pickup-on-highway-bilari-news-c-307-1-smbd1005-104435-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हाईवे पर बस और पिकअप की भिड़ंत में एक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हाईवे पर बस और पिकअप की भिड़ंत में एक की मौत, सात घायल
Wed, 21 May 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 21 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर सोमवार देर रात कुंदरकी थाना क्षेत्र में कमालपुर फतेहाबाद के अड्डे के सामने दिल्ली से बरेली जिले के सिरौली को जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों की वाहनों के अगले हिस्सों के परखच्चे उड़ गए। यहां तक की पिकअप चालक परखच्चों के बीच फंस गया जिसको लोगों ने मशक्कत कर बाहर निकाला। हादसे में भोजपुर कस्बे के मोहल्ला झादेवाला निवासी पिकअप चालक इंतजार और ग्राम लालूवाला निवासी मेहरबान के अलावा बस सवार बरेली जिले के सिरौली निवासी मुकीम, नावेद, अलीम, शमशुल हसन, समद और आयत घायल हुए है। घायल आयत की उम्र मात्र सात माह बताई गई है। कुछ यात्रियों के गुम चोट आई है जिनमें चीख पुकार मच गई थी। हादसा इतना भयानक था कि गंभीर घायल चालक पिकअप वाहन के परखच्चों के बीच फंस गया था जिसको लोगों की मदद से पुलिस ने बमुश्किल बाहर निकलवा सकी। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल को भेजा गया लेकिन डॉक्टर ने पिकअप चालक इंतजार (28) पुत्र अब्दुल लतीफ को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत का कहना है कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे पर आए दिन सड़क हादसों में लोग अपनी जानें गंवा रहे हैं। हाईवे पर कई ब्लैक स्पॉट पर बैरियर लगाकर पुलिस वाहनों की स्पीड पर नियंत्रण करने का प्रयास कर रही है ताकि सड़क हादसे रूक सके लेकिन पुलिस के रोड सेफ्टी अभियान का असर मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे पर कम दिखाई दे रहा है। सोमवार की देर रात हुए भीषण हादसे की वजह से प्राइवेट बस और पिकअप की तेज रफ्तार की बताई जा रही है। इस हादसे में पिकअप चालक को अपनी जान गंवानी पड़ी है तो बस में सवार सात लोग घायल हुए हैं। हादसे में दोनों की वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए जिससे स्पष्ट हो रहा है कि हादसे से पहले दोनों की वाहनों की गति तेज रही होगी।
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला पिकअप चालक इंतेजार अपने साथी मेहरबान के साथ चंदौसी में माल उतरकर लौट रहा था। उसकी डेढ़ साल पहले की शादी हुई थी और अपने पीछे उसने मात्र सात माह का एक बेटा छोड़ा है जब इंतजार की सड़क हादसे में मौत की सूचना पर उसकी पत्नी से रोते बिलखते बेहाल हो गई। मृतक अपने छह भाइयों में पांचवें नंबर का बताया गया है जिसके आकस्मिक निधन से परिजन गम से बेहाल हैं।