फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   27 gold capsules were recovered from the stomachs of four smugglers

Moradabad News: चार तस्करों के पेट से निकाले गए सोने के 27 कैप्सूल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
27 gold capsules were recovered from the stomachs of four smugglers
तस्करों के पेट से निकले सोने के कैप्सूल। संवाद - फोटो : मुरादाबाद
मुरादाबाद। बदमाशों के चंगुल से छुड़ाए गए दुबई से लाैटे रामपुर के टांडा निवासी चार सोना तस्करों के पेट से डाॅक्टरों ने 24 घंटे में सोने के 27 कैप्सूल निकाल लिए हैं। अभी एक तस्कर के पेट में दो कैप्सूल बाकी हैं। डॉक्टरों की टीम कैप्सूल निकालने में जुटी है। एक कैप्सूल का वजन करीब 35 ग्राम है। पुलिस के अनुसार अब तक करीब 945 ग्राम सोना बरामद हो चुका है। कस्टम विभाग के अधिकारियों की टीम भी तस्करों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन




रामपुर जिले के टांडा बादली निवासी शाने आलम, मुतल्लवी, अजहरुद्दीन और जुल्फेकार दुबई में नौकरी करते थे। इसी गांव के मो. नावेद व जाहिद अली सऊदी अरब में नाैकरी करते थे। शुक्रवार को देश आने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से सभी छह लोग कार से अपने घर लाैट रहे थे। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर पुराने टोल प्लाजा के पास से बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर सभी छह लोगों को सकुशल बचा लिया था।
विज्ञापन


बदमाशों से पूछताछ में मिली सूचना के बाद पुलिस ने विदेश से लाैटे सभी छह लोगों का अल्ट्रासाउंड कराया तो दुबई से लाैटने वाले चार लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि हुई थी, जबकि सऊदी से लाैटे लोगों के पेट में कुछ नहीं मिला था। डाॅक्टरों की टीम ने रात तक चार लोगों के पेट से सोने के नाै कैप्सूल बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार को भी सोना तस्करों के पेट से कैप्सूल निकालने की कवायद की गई। अब तक चारों के पेट से कुल 27 कैप्सूल निकल चुके हैं। अभी मुतल्लवी के पेट में दो कैप्सूल बाकी हैं। डाॅक्टरों की टीम उन्हें निकालने का प्रयास कर रही है। विदेश से लाैटे सभी छह लोग पुलिस की हिरासत में हैं। सोना तस्करों के खिलाफ मूंढापांडे थाने में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed