फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   one died and 23 new corona case in moradabad

एक संक्रमित की मौत, 23 नए मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
one died and 23 new corona case in moradabad
मुरादाबाद। पीतल नगरी में अब कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। जबकि लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में 23 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। बैंक, लैब, कालोनी-मोहल्ले और कस्बों में यह केस मिले हैं। ज्यादातर मरीजों के परिजन पहले से कोरोना पॉजिटिव हैं। आवास-विकास कालोनी में एक ही परिवार के चार और कुंदरकी में एक परिवार के तीन सदस्य संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा एक होटल स्वामी, शिक्षिका और महिला पुलिसकर्मी भी संक्रमण की चपेट में आई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 566 हो गई है। रविवार को 33 और सोमवार को 23 पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

भोजपुर निवासी युवक की एक जून को तबीयत खराब हो गई थी। उसे उपचार के लिए टीएमयू में लाया गया। यहां उसका कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गांधी नगर निवासी एक होटल स्वामी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका कहना है कि तीन जुलाई की रात को हल्का बुखार आया था। सुबह में जांच कराई थी। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि इस समय बाहर ज्यादा आना-जाना भी नहीं था। स्टाफ में भी सभी स्वस्थ हैं। पता नहीं संक्रमण की चपेट में कैसे आ गए। कोठीवाल नगर निवासी व्यक्ति और उनकी मां दोनों को तीन-चार दिन से बुखार और खांसी की समस्या थी। दोनों ने जांच करवाई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

प्रेम नगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि 18 जून को एक शादी में गए थे। वह हृदय रोगी हैं। उसके तीन-चार दिन बाद उनको बुखार आने लगा था। जब अस्पताल में चेकअप के लिए गए तो चिकित्सक ने कोरोना की जांच कराने को कहा। चार जुलाई को सैंपल लिया गया था। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रहमत नगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि डेढ़ महीने से स्वास्थ्य खराब था। उनका ऑपरेशन होना था। इससे पहले चिकित्सक ने कोरोना की जांच कराने को कहा था। अब रिपोर्ट पॉजिटिव है। नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पीएसी की शिक्षिका की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन परिवारों में नौ सदस्य पॉजिटिव
आवास-विकास कालोनी में तीन दिन पहले एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई थी। महिला 16 जून को अमेरिका से अपने बेटे और भतीजे के पास से लौटीं थीं। इसके बाद उनको एक होटल में क्वारंटीन किया गया। उस समय रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन बाद में बुखार और खांसी रहने लगी। जांच करवाई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उनके बाद अन्य परिजनों को भी बुखार और खांसी की शिकायत होने लगी। सोमवार को आई रिपोर्ट में चार और परिजन कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उनका कहना है कि तीन भाइयों का परिवार एक साथ रहता है। तीनों के परिवार में पांच अन्य सदस्य बचे हैं। अभी उनकी रिपोर्ट नेगेटिव है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग एक सप्ताह बाद दोबारा रिपोर्ट कराने को कह रहा है।
फकीरपुरा निवासी महिला के पति बरेली एलआईसी ऑफिस गए थे। उन्हें बुखार आया था। शक के आधार पर जांच कराई थी। तीन जुलाई को रिपोर्ट में पॉजीटिव आए थे भर्ती हो गए। उसके बाद पूरे परिवार का चार जुलाई को सैंपल कराया गया, जिसमें सोमवार को आई रिपोर्ट में महिला और उनका भाई पॉजिटिव आए हैं, जबकि पांच सदस्य नेगेटिव आए हैं। कुंदरकी निवासी जनरेट ऑपरेटर के बाद अब परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव आए हैं। पत्नी, भाभी और एक भाई संक्रमित हो गए हैं।
कुंदरकी बैंक शाखा में दो और लैब के दो कर्मचारी पॉजिटिव
बैंक ऑफ इंडिया कुंदरकी शाखा में दो कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। दोनों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। रामपुर रोड पर एक लैब के दो कर्मचारी पॉजिटिव है। कर्मचारियों ने बताया कि पहले चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हृदय रोग की समस्या से हल्की खांसी थी। आठ दिन से ड्यूटी भी नहीं जा रहे थे। सभी कर्मचारियों ने टेस्ट कराया, इसलिए सैंपल के लिए आए थे। अब रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं काउंटर पर बैठने वाला युवक भी पॉजिटिव आया है।

पुलिसकर्मी को सगाई के बाद आया था बुखार
थाना मझोला की पुलिसकर्मी ने बताया कि अलीगढ़ में 20 जून को अपनी सगाई में गई थी। घर पर 25 जून को बुखार आया था। वहीं से दवा ली। 26 जून को मुरादाबाद वापस आई और 27 व 28 जून को ड्यूटी गई थी। उसके बाद से ड्यूटी नहीं गई थी। उसके बाद मलेरिया हो गया। चार जुलाई को जांच कराई थी, जिसमें टाइफाइड आया और अब कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं एक सिविल लाइंस स्थित एक एचडीएफसी बैंक के एक कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शाखा प्रबंधक का कहना है कि वह बैंक में न होकर बाहर ही स्थित बैंक की फाइनेंशियल सर्विस देखने वाली कंपनी में कार्यरत हैं। बैंक में वहां के इंप्लाई का आना-जाना रहता है। लेकिन वह बहुत दिन से नहीं आए हैं। एहतियातन बैंक परिसर को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed