{"_id":"5ddc42418ebc3e548e42fb96","slug":"one-died-and-12-injured-in-road-accident-city-news-mbd3305521114","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल को टक्कर मारकर पलटी स्कार्पियों, एक की मौत नौ जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल को टक्कर मारकर पलटी स्कार्पियों, एक की मौत नौ जख्मी
विज्ञापन
मुरादाबाद। नवविवाहित युवती को ससुराल से उसके घर लेकर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से सोमवार रात साइकिल सवार एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। ये हादसा इतना जबरदस्त था कि साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो कार एक बाइक पर सवार दो लोगों को टक्कर मारते हुए पेड़ से जाकर भिड़ने के कारण पलट गई। स्कार्पियों में सवार युवती सहित 12 लोग इस हादसे में जख्मी हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से तीन की हालत गंभीर है।
हादसा सोमवार रात करीब आठ बजे पाकबड़ा से डींगरपुर जाने वाली रोड पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, संभल के गुमसानी गांव में रहने वाले फूल सिंह ने बीस नवंबर को अपनी बेटी रेनू की शादी डिडौली में रहने वाले युवक से की थी। सोमवार की रात को ससुराल से उसकी विदाई करवाकर मायके वाले उसे घर लेकर आ रहे थे। कार जब पाकबड़ा से डींगरपुर रोड पर बकैनिया गांव में पहुंची तो सामने जा रहे साइकिल सवार पाकबड़ा के सीवीवाला मोहल्ला में रहने वाले साइकिल सवार अमर सिंह दिवाकर (55) को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से साइकिल सवार दूर जाकर गिरे और उनकी मौत हो गई। अमर सिंह टीएमयू में सुरक्षाकर्मी थे। वे ड्यूटी खत्म कर अपने घर जा रहे थे। अमर सिंह को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार एक बाइक पर सवार मैनाठेर के रहने वाले इशरत और उनके बेटे समीर को टक्कर मारते हुए सड़क के दूसरी ओर खडे़ पेड़ से टकराकर पलट गई। कार में नवविवाहित युवती समेत दस लोग सवार थे, जो कार में ही फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर उनको कार से बाहर से निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
एसओ पाकबड़ा नीरज शर्मा ने बताया कि घायलों में कार सवार रेनू, पुष्पेंद्र, प्रशांत, जगदीश, जगदीश की पत्नी ह्देश, तरुण, फूलचंद, राकेश, संजय, अंकित के अलावा बाइक सवार इशरत और उनका बेटा समीर शामिल हैं।