फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One crore 27 lakhs were defrauded, five lakhs were recovered

Moradabad News: ठगे गए एक करोड़ 27 लाख, वापस मिले पांच लाख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
One crore 27 lakhs were defrauded, five lakhs were recovered
मुरादाबाद। शेयर बाजार में निवेश करने के चक्कर में एक करोड़ 27 लाख रुपये गंवाने वाले रेलकर्मी के खाते में साइबर थाने की पुलिस ने पांच लाख रुपये वापस करा दिए हैं। टीम अन्य रकम को भी वापस कराने में जुटी है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले रेलवे के सीनियर टेक्नीशियन 12 अगस्त 2024 को साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह 16 जून 2024 को यू ट्यूब पर शेयर बाजार से संबंधित वीडियो देख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक वीडियो पर क्लिक किया तो उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक लिंक आ गया था। उन्होंने इस लिंक को क्लिक किया तो इस युवती ने व्हाट्सएप पर चैटिंग शुरू कर दी थी। उस युवती ने अपना नाम दीपिका बुंदेला बताते हुए कहा कि वह सेबी (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) में एडवाइजर है। लंबी बातचीत के बीच युवती ने रेलकर्मी को झांसा दिया कि शेयर बाजार में निवेश करेंगे तो मोटा मुनाफा होगा। युवती ने उसको बताए गए कंपनी के ही शेयर खरीदने के लिए कहा। रेलकर्मी युवती के झांसे में आ गया और उसने एप से जोड़ लिया। इसके बाद युवती ने अलग-अलग तारीख में एक करोड़ 27 लाख 30 हजार 97 रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। रेलकर्मी जमापूंजी, अपनी पत्नी, बेटी के नाम से भी रकम ट्रांसफर कर दी थी। इसके अलावा जेवर गिरवी रख दिया और रिश्तेदारों से रकम उधार लेकर आरोपी युवती के बताए खातों में ट्रांसफर कर दी थी। साइबर थाने और साइबर सेल की टीम इस केस पर काम कर रही थी। टीम ने उन खातों की डिटेल निकलवाई। जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई थी। इसके अलावा बैंक अधिकारी और कंपनी कर्मचारियों से संपर्क किया। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि रेलकर्मी के खाते में पांच लाख एक हजार 200 रुपये वापस करा दिए हैं। बाकी रकम वापस कराने के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed