फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One animal died and eight were injured in a fire at a cattle shed.

Moradabad News: पशुशाला में लगी आग से एक पशु की मौत, आठ झुलसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
One animal died and eight were injured in a fire at a cattle shed.
कांठ। शनिवार की शाम छजलैट के गांव चेतरामपुर में ग्रामीण के घर के बराबर में बनी छप्पर की पशुशाला और घेर में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लगने से एक पशु की मौत हो गई, जबकि आठ पशु झुलस गए।
विज्ञापन

गांव चेतरामपुर निवासी सैय्यद खां और उसके भाई ऐजाज खां के पक्के मकान से सटी हुई छप्पर की पशुशाला और घेर है। शनिवार की शाम छप्पर की पशुशाला में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। जिस पर तमाम ग्रामीण दौड़ कर पहुंचे। लेकिन हवा तेज होने के कारण आग ने देखते-देखते ही विकराल रूप ले लिया। तेज लपटों की वजह से ग्रामीण पास नहीं जा पा रहे थे। फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मशक्कत के बाद आग को जैसे तैसे बुझाया। लेकिन तब तक पशुशाला में बंधे सभी पशु बुरी तरह से झुलस गए। जिनमें से एक पशु ने दम तोड़ दिया। आठ पशु झुलस गए। सैय्यद खां गांवों में फेरी कर कॉस्मेटिक का सामान बेचने का काम भी करता है। कॉस्मेटिक के सामान से भरी उसकी बाइक ठेली भी आग की जद में आ गई। जिससे ठेली सहित हजारों का सामान भी जलकर राख हो गया। कई चारपाई, बिस्तर और दो साइकिलों सहित तमाम अन्य सामान भी जल गया। इसके अलावा सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सा टीम ने झुलसे पशुओं का इलाज शुरू कर दिया। वहीं हलका लेखपाल ने भी मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed