फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One and a half year old child playing on a cot outside the camp goes missing

Moradabad News: डेरे के बाहर चारपाई पर खेल रहा डेढ़ साल का मासूम लापता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
One and a half year old child playing on a cot outside the camp goes missing
कांठ(मुरादाबाद)। छजलैट में सड़क किनारे डेरे के बाहर चारपाई पर खेल रहा डेढ़ साल का मासूम बालक अचानक लापता हो गया। परिजनों ने बालक की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्चे की तलाश शुरू की गई है। एसपी ग्रामीण, एएसपी भी मौके पर पहुंच गए और डॉग स्क्वाॅड और फोरेंसिक टीम बुला ली। इसके बाद आस आस पड़ोस के जंगल व गन्ने के खेतों में बच्चे की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। मूलरूप से कांठ नगर के नवादड़ी का रहने वाला अंकित छजलैट में बिजनौर रोड पर सड़क किनारे डेरा डालकर जड़ी-बूटी बेचने का काम करता है। उसके साथ पत्नी बंटी, बेटा रोहन (3) और डेढ़ वर्षीय छोटा बेटा मोहन भी डेरे में साथ रहते हैं। बाकी परिजन नवादड़ी में ही रह रहे हैं। अंकित ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की शाम बच्चों के लिए किसान तिराहा पर पकौड़ी लेने आ गया। मां बंटी किसी काम से डेरे के अंदर चली गई जबकि दोनों बच्चे बाहर चारपाई पर खेल रहे थे। इसी दौरान मोहन रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हो गया। उसके लापता होने पर शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने इधर-उधर तलाश की लेकिन जब कोई पता नहीं लग पाया तो पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर एसएचओ प्रदीप कुमार सहरावत मौके पर पहुंच गए और परिवार से पूछताछ की। इसके बाद एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह और एएसपी/सीओ कांठ अभिनव द्विवेदी भी आ गए और फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाॅड को बुला लिया गया है। पुलिस ने आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल के साथ ही आसपास जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। देररात तक बच्चा नहीं मिल पाया है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि छजलैट से उमरी तिराहे, कांठ और अगवानपुर तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा आस पास के जंगल और गन्ने के खेतों में बच्चे की तलाश की गई है। अब तक मासूम नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed