{"_id":"60e21d398ebc3ebf5409be6a","slug":"one-and-a-half-lakh-looted-in-broad-daylight-from-animal-trader-city-news-mbd394571543","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी से दिन दहाड़े साढ़े दस लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु व्यापारी से दिन दहाड़े साढ़े दस लाख की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-रामपुर हाईवे पर चंदौसी रेलवे लाइन पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो पशु व्यापारियों से साढे़ दस लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। विरोध करने पर व्यापारियों की पिटाई भी की गई। दिन दहाड़े हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों का पता लगाने के लिए एसओजी, सर्विलांस टीम के साथ थाना स्तर से भी चार टीमें लगाई गईं हैं।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम नरखेड़ा निवासी इमरान पशुओं का व्यापार करते हैं। रविवार को वह अपने चचेरे भाई नफीस के साथ व्यापार के सिलसिले में पाकबड़ा क्षेत्र में गए थेे। वहां बिजनौर के व्यापारी रेहान से साढ़े 10 लाख रुपये लेकर स्कूटी पर अपने गांव नरखेड़ा लौट रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही वह करीब 12 बजे मुरादाबाद-रामपुर हाईवे पर चंदौसी रेलवे लाइन पुल के पास पहुंचे, वैसे ही पीछे से आए काली पल्सर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।
बदमाश तमंचे के बल पर व्यापारियों के पास मौजूद रुपये छीनने लगे। विरोध करने पर उनसे मारपीट की गई। इसके बाद बदमाशों ने व्यापारियों को हत्या की धमकी देते हुए नकदी भरा बैग, मोबाइल व स्कूटी छीन ली और पाकबड़ा की ओर फरार हो गए। दिन दहाड़े व्यापारियों से लूट होने पर क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
एसएचओ कटघर गजेंद्र सिंह ने बताया कि लूट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें रवाना कर दी गईं हैं। एसएसपी ने इस मामले में एसओजी व सर्विलांस टीम को भी लगाया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
युवा हैं तीनों लुटेरे
पशु व्यापारी इमरान ने कटघर थाना पुलिस को बताया कि तीनों लुटेरे युवा हैं। उनमें दो लुटेरों की उम्र करीब 20 साल होगी जो दुबले पतले हैं, जबकि एक युवक करीब 30 साल का है जो अपने दोनों साथियों से मोटा है।
लुटेरों को नहीं जानता पीड़ित
लूट का शिकार हुए पीड़ित पशु व्यापारी इमरान ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीनों युवकों को वह नहीं जानता है। वह उसके आसपास के क्षेत्र के रहने वाले भी नहीं लग रहे थे।
...तो लुटेरे को थी सटीक जानकारी
पशु व्यापारी से साढ़े दस लाख रुपये की लूट की घटना में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं, लेकिन दिन दहाड़े हाईवे पर लूट की इस वारदात से यह साफ हो गया है कि लुटेरों को पीड़ित के पास मोटी रकम ले जाने की सटीक जानकारी थी। तभी उन्होंने दिन में 12 बजेे वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस का मानना है कि रुपये का लेन-देन करने वालों में से किसी के करीबी का भी हाथ हो सकता है। पुलिस फिलहाल अभी इसी लाइन पर काम कर रही है।
---
सड़क पर हुआ पैसों का लेनदेन
एसएचओ कटघर गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या पड़ताल में यह बात सामने आई है कि पशु व्यापारी इमरान को बिजनौर के व्यापारी रेहान से रुपये लेने थे। दोनों में सुबह फोन पर बात हुई थी, जिसमें इमरान ने रेहान को पाकबड़ा बुलाया था। दोनों के बीच पैसों का लेनदेन सड़क पर ही हुआ। इसके बाद दोनों अपने-अपने घरों को चल दिए।
---
सीसी टीवी में पीड़ित दिखा, लुटेरे नहीं
एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि पशु व्यापारी से लूट की घटना के खुलासे के लिए टीमें लगा दी गईं हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की प्रारंभिक पड़ताल में पशु व्यापारी इमरान अपने भाई के साथ जाता दिखाई दे रहा है, लेकिन लुटेरे अभी तक नहीं दिखाई दिए हैं। कुछ और सीसी टीवी फुटेजों की पड़ताल पुलिस टीम कर रही है। जल्द ही लुटेरों का सुराग लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
पैसा देने वाले व्यापारी से भी पूछताछ
पशु व्यापारी इमरान को बिजनौर के व्यापारी रेहान ने साढ़े दस लाख रुपये दिए थे। लिहाजा घटना के बाद पुलिस ने रेहान को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसएचओ कटघर ने बताया कि पुलिस पूछताछ में रेहान ने बताया कि रविवार सुबह इमरान से उनकी फोन पर बातचीत हुई थी। इमरान के बुलाने पर ही वह लोग रुपये लेकर पाकबड़ा आए थे। उन्होंने इसकी सूचना किसी को देने अथवा लीक होने की जानकारी से इनकार किया है।