फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One and a half lakh flew out of the account

Moradabad News: गूगल से सर्च किया था सर गंगाराम हॉस्पिटल के डॉक्टर का नंबर, खाते से उड़े डेढ़ लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh flew out of the account
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के डॉक्टर से समय लेने के लिए गूगल से नंबर लेना बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी को महंगा पड़ा गया। कॉल रिसीव करने वाले ठग ने उन्हें झांसे में लेकर उनके खाते से डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

बीएसएनएल से कार्यालय अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए अमरीश कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें पीठ में दर्द रहता है। उन्हें किसी ने सलाह दी थी कि दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में पीठ दर्द का बेहतर इलाज हाता है। तब अमरीश कुमार वर्मा ने डॉक्टर से समय लेने के लिए गूगल से हॉस्पिटल का नंबर सर्च किया था। उन्होंने इस नंबर पर काॅल की। कॉल रिसीव करने वाले शख्स ने बताया कि वह सर गंगाराम हॉस्पिटल से बोल रहा है। तब उसने रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर उनसे ऑनलाइन साढ़े चार सौ रुपये जमा किए जाने की बात कही। उन्होंने फीस अस्पताल आकर जमा करने को कहा, तब आरोपी ने उनसे कहा कि फीस जमा होने पर ही डॉक्टर समय दे पाएंगे। इसके बाद आरोपी ठग ने उन्हें एक लिंक भेज दिया। जिस पर रुपये जमा करने का कहा। अमरीश कुमार ने वह लिंक ओपन किया। इसके बाद आरोपी ने उनसे ओटीपी पूछ लिया। इसके बाद उनके खाते से डेढ़ लाख रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed