फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fearless crook: On the strength of a gun, the woman was taken hostage and looted cash jewelery

बेखौफ बदमाश : तमंचे के बल पर महिला को बंधक बनाकर नकदी जेवर लूटा

Sat, 11 Sep 2021 05:48 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 11 Sep 2021 05:48 PM IST
सार

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की हिमगिरी कालोनी में घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने महिला को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश यहां से नकदी और जेवर लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Fearless crook: On the strength of a gun, the woman was taken hostage and looted cash jewelery

विस्तार

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में  छह सितंबर की शाम करीब चार बजे हिमगिरी कालोनी स्थित डबल स्टोरी ए ब्लॉक में बदमाशों ने घटना को अजाम दिया। मंजू अपने तीन बेटे मुकेश, नरेश और दीपक के साथ यहां रहती है। मंजू ने पुलिस को बताया कि छह सितंबर को उसके तीनों बेटे काम पर गए थे।
विज्ञापन

वह घर में अकेली थी। शाम करीब चार बजे दो बदमाश घर में घुस आए। दोनों ने मुंह पर मास्क लगा रखा था।

महिला कुछ समझ पाती। उससे पहले ही बदमाशों ने महिला की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद बदमाशों महिला का मुंह और हाथ बांध दिए। इसके बाद महिला से अलमारी की चाबी छीन ली। अलमारी में रखे 25 हजार रुपये, सोने की चेन, कुंडल, अंगूठी, एक किलो चांदी लूट ली।
विज्ञापन

महिला ने जो गहनेे पहन रखे थे। बदमाशों ने उन्हें भी उतरवा लिया। इसके बाद बदमाश बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए।


शाम को बेटे घर लौटे तो उन्होंने दरवाजा खोला। तब घटना की जानकारी हो पाई। सीओ इंदु सिद्घार्थ ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed