फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   On the spot admissions in graduation from tomorrow

Moradabad News: स्नातक में बची 60 हजार सीटों पर कल से ऑन द स्पॉट दाखिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
On the spot admissions in graduation from tomorrow
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबंधित स्नातक में बची 60 हजार सीटों पर ऑन द स्पाॅट पंजीकरण 26 जुलाई से समर्थ पोर्टल पर शुरू कर दिया जाएगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जुलाई है। महाविद्यालयों में आवेदनपत्र जमा करने व आवंटित पाठ्यक्रमों में प्रवेश समर्थ पोर्टल पर लॉक करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

गुरु जंभेश्वर विवि से संबंधित महाविद्यालयों में स्नातक में अभी तक 70 हजार सीटों पर प्रवेश हो चुका है। बाकी बचे हुए 60 हजार सीटों पर ऑन द स्पॉट पंजीकरण 26 जुलाई से शुरू किया जाएगा। जिन छात्र-छात्राओं का प्रवेश किसी कारणवश नहीं हो पाया हो, वह एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बताया ऑन द स्पॉट राउंड में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण के बाद रजिस्ट्रेशन फार्म महाविद्यालय में जमा कर सकेंगे। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के लिए 150 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed