फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   On the second day of the Paryushan festival, 'Uttam Mardav Dharma' (the virtue of supreme humility) was observed in Jain temples.

Moradabad News: पर्यूषण पर्व के दूसरे दिन जैन मंदिरों में उत्तम मार्दव धर्म मनाया

Fri, 18 Sep 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 18 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
On the second day of the Paryushan festival, 'Uttam Mardav Dharma' (the virtue of supreme humility) was observed in Jain temples.
कुंदरकी। पर्यूषण पर्व के दूसरे दिन जैन मंदिरों में उत्तम मार्दव धर्म मनाया गया। वहीं अष्टद्रव का थाल सजा के जैन मंदिरों में भगवान सुपार्श्वनाथ के गर्भ कल्याण का पूजन किया गया। शाम को भक्तों ने सामूहिक आरती और भगवान की भक्ति अर्चना की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर हरियाना में अनिल जैन, सजल जैन, प्रियांशु जैन, आयुष जैन ने भगवान जिनेंद्र को मस्तक पर उठाकर पांडुकशिला पर विराजमान कराया और स्वर्ण कलशों से अभिषेक किया।
विज्ञापन

इसके अलावा कुंदरकी नगर के मोहल्ला कायस्थान स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर मेें अर्पित जैन ने भक्तों ने विशेष पूजा-अर्चना की। नगर के ही मुख्य बाजार स्थित श्री अजितनाथ जिन चैत्तालय मे कुलवंत राय जैन, अंकुर राय जैन व ऋषभ जैन ने शांतिधारा, नित्य नियम पूजन व भगवान का अभिषेक किया। कुलवंत राय जैन ने बताया कि मान, अहंकार व कषाय का मर्दन करना ही मार्दव धर्म है। शाम को मंदिरों मे महाआरती, की गई। फोटो संख्या पांच और छह भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed