{"_id":"66971ac25a62e7e0c50b95e5","slug":"on-the-pretext-of-sweeping-a-neighbour-called-a-class-3-student-to-his-house-and-raped-her-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-440351-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: झाड़ू लगाने के बहाने पड़ोसी ने कक्षा तीन की छात्रा को बुलाया घर, किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: झाड़ू लगाने के बहाने पड़ोसी ने कक्षा तीन की छात्रा को बुलाया घर, किया दुष्कर्म
विज्ञापन
डिलारी (मुरादाबाद)।
क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा तीन की छात्रा से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, छात्रा काे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी सात वर्षीय बेटी गांव के पास ही एक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती है। व्यक्ति के अनुसार 15 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे उसकी बेटी स्कूल से घर आई। इस दौरान पड़ोसी में ही रहने वाला आरोपी उसके घर आया और उसकी बेटी को झाड़ू लगाने के बहाने बुलाकर ले गया। आरोपी ने अपने घर की छत पर बने टीन शेड में उसकी बेटी से दुष्कर्म किया।
व्यक्ति ने बताया कि काफी देर तक बेटी के न आने पर उसकी पत्नी तलाशते हुए आरोपी के घर की छत पर पहुंची, तो उसकी बेटी बेहोशी की हालत में मिली। वहीं, उसकी पत्नी को छत पर आता देख आरोपी भाग गया। ग्रामीणों के मुताबिक पहले तो दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास होते रहे। वहीं, सोमवार रात छात्रा को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ ने भी मौके पर जाकर पूछताछ की और घटना का निरीक्षण किया। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ लैंगिक अपराधों से बालको का सरंक्षण अधिनियम 2012 की धारा पांच व छह के अंतर्गत केस दर्ज किया है।