फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   On the lines of Kundarki, BJP will prepare a blueprint for 2027 elections.

Moradabad News: कुंदरकी की तर्ज पर भाजपा 2027 चुनाव के लिए तैयार करेगी खाका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:14 AM IST
विज्ञापन
On the lines of Kundarki, BJP will prepare a blueprint for 2027 elections.
मुरादाबाद। कुंदरकी विधानसभा उप चुनाव जीतने के बाद भाजपा के नेता काफी उत्साहित हैं। पार्टी नेताओं का मानना है कि अब 2027 के चुनाव में इसी तर्ज पर जिले की अन्य विधानसभाओं में चुनाव जीतना होगा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल का कहना है कि कुंदरकी विधानसभा में 2027 का टेस्ट किया गया है। इस टेस्ट में पार्टी को सफलता मिली है। अब 2027 के चुनाव में जिले की अन्य विधानसभाओं में इसी प्रकार का प्रयोग किया जाएगा। अभी पार्टी के संगठन का चुनाव चल रहा है। 2027 में पार्टी की नई टीम नई उर्जा के साथ काम करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. विशेष गुप्ता का कहना है कि कुंदरकी चुनाव जीतना पार्टी के लिए एक नजीर है। इसी आधार पर कांठ, देहात, ठाकुरद्वारा, बढ़ापुर और बिलारी विधानसभा को अगले आम चुनाव में जीतने की कोशिश की जाएगी। पार्टी का लोकसभा प्रभारी रहने के कारण उनको प्रत्येक विधानसभा की स्थिति के बारे में पता है। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा बिलारी विधानसभा में पीछे रह गई। इसी प्रकार देहात विधानसभा में 50 हजार मतों, कांठ विधानसभा में 28 हजार, ठाकुरद्वारा में नौ हजार और बढ़ापुर विधानसभा में पार्टी आठ हजार से पीछे रह गई थी। 2027 के चुनाव में सभी विधानसभाओं को जीतने के लिए एक रोडमैप शीघ्र तैयार किया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार ने क्षेत्र में रोड और स्मार्ट सिटी के तहत विकास किया है। मकान और स्वास्थ्य योजनाओं से आम लोगों को लाभ मिला है। इन योजनाओं के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया जाएगा। कुंदरकी में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने करीब 200 करोड़ रुपये सड़कों और स्टेडियम के लिए दिए थे। चुनाव बाद काम भी शुरू गया है। अगले चुनाव में सपा की बांटने वाली राजनीति को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। प्रधानमंत्री का नारा एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे को बुलंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed