फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   On the day of Rakshabandhan, the sister was found hanging from the noose, the wrists of the brothers remained empty

Moradabad News: रक्षाबंधन के दिन फंदे से लटकी मिली बहन, सूनी रह गई भाइयों की कलाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
On the day of Rakshabandhan, the sister was found hanging from the noose, the wrists of the brothers remained empty
कुंदरकी/बिलारी (मुरादाबाद)। सोनकपुर थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा में शादी के चार माह बाद किरनमई (23) का शव सोमवार तड़के संदिग्ध हालात में पंखे पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

किरनमई के पति की तलाश में मायके वाले पड़ोसी के घर में घुस गए। पड़ोसियों ने बचाव में ईंट-पत्थर मारे तो मायके वाले बाहर आ गए। सूचना पर पहुंचे सीओ राजेश कुमार तिवारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। रक्षाबंधन के दिन हुई किरनमई की मौत से उसके छह भाइयों की कलाई सूनी रह गई।
विज्ञापन

संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर चमारान निवासी हरद्वारी ने सोनकपुर थाने में तहरीर दी। बताया कि 27 अप्रैल 2024 को उसने बेटी किरनमई की शादी सोनकपुर थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी अमरजीत के साथ की थी। बेटी के ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर किरनमई को जान से मारने की धमकी देते थे। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी और मायके वालों ने 50 हजार रुपये बेटी के पति और ससुराल वालों को दिए, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वाले महिला का उत्पीड़न करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार तड़के चार बजे गांव शाहपुर चमारान के प्रधान ने महिला के पिता को बताया कि किरनमई की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। इसके बाद महिला के मायके वाले पहुंच गए तो फंदे पर शव लटका था। उसका पति घर पर नहीं था। हरद्वारी ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया और भाग गए।
सूचना मिलने पर सीओ राजेश तिवारी मौके पर पहुंंचे। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं होने तक शव को फंदे से उतारने से मना कर दिया और हंंगामा करने लगे। सीओ के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। मामले में पुलिस ने आरोपी पति अमरजीत, जेठ अभय सिंह और प्रेम सिंह, सास कांता, ससुर गिरवर, ननद रिंकी, अभय की पत्नी और प्रेम सिंह की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।



छह भाइयों की इकलौती बहन थी किरनमई


किरनमई छह भाइयों सोनू, अवनीश, कपिल, विक्रांत, सुमित और भारत सिंह की इकलौती बहन थी। किरनमई की मौत की सूचना मिलने पर चीखपुकार मच गई। उसकी मां बीना देवी बदहवास हो गईं। रक्षाबंधन पर्व पर इकलौती बहन की मौत से भाई भी बेहाल हो गए। गम से बेहाल परिवार को रिश्तेदार ढाढ़स बंधाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article