फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   On the complaint of the father barat reutuned in sambhal

मां की कोशिश पर पिता ने किया नाकाम, नाबालिग किशोरी की बची जिंदगी

Mon, 02 Dec 2019 04:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल/मढ़न
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल/मढ़न Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
On the complaint of the father barat reutuned in sambhal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की शादी होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पिता ने अपनी पत्नी पर नाबालिग बेटी की शादी कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शादी को गैरकानूनी बताते हुए कार्यक्रम रूकवा दिया। मजबूरन बरात को लौटना पड़ा। गांव में बरात लौटने की चर्चा बनी हुई है।

विज्ञापन


रविवार को असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की बरात चंडीगढ़ से आई थी। किशोरी के पिता ने पुलिस को सूचना देकर नाबालिग बेटी की शादी पत्नी द्वारा किए जाने की शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल की तो सूचना सही पाई गई। किशोरी के पिता ने विद्यालय से जारी किया गया प्रमाण पत्र पुलिस को दिखाया। जिसके बाद शादी को रोक दिया गया।
विज्ञापन


दरअसल असमोली निवासी एक महिला की शादी अमरोहा निवासी व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद तीन बेटियों का जन्म हुआ। अब काफी समय से पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद रहने लगा। महिला असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने मायके आ गई। यहीं रहते हुए चंड़ीगढ़ निवासी एक युवक से अपनी 15 वर्षीय बेटी का रिश्ता तय कर दिया। बरात रविवार को आना तय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इसकी जानकारी महिला के पति को हुई तो उसने रविवार को असमोली पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी नाबालिग बेटी की शादी कर रही है। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो शिकायत सही पाई गई। मढ़न चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गौतम ने शादी को गैरकानूनी बताया। जिसके बाद बरात वापस लौट गई। वहीं महिला ने बताया कि उसको इस बात की जानकारी नहीं थी। अब वह अपनी बेटी की शादी तब करेगी जब वह बालिग हो जाएगी। पुलिस ने हिदायत के बाद लोगों को छोड़ दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed