{"_id":"6a1ca331dd92414d1c0f151b","slug":"on-the-birth-anniversary-of-prithviraj-chauhan-kshatriya-sabha-honored-50-people-including-meritorious-students-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-915061-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर क्षत्रिय सभा ने मेधावियों सहित 50 लोगों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर क्षत्रिय सभा ने मेधावियों सहित 50 लोगों को किया सम्मानित
विज्ञापन
मुरादाबाद। देश के महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर राजपूताना क्षत्रिय सभा ने रविवार को मेधावी छात्रों और वरिष्ठ जनों सहित 50 लोगों को सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने समाज को संगठित करने और बच्चों को शिक्षा देने पर बल देने का आह्वान किया ।
पंचायत भवन में राजपूताना क्षत्रिय सभा की तरफ से महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि बच्चों को इतिहास के साथ वर्तमान का अध्ययन करना चाहिए। भगवान राम ने समुद्र के रास्ता नहीं देने पर बाण का संधान किया था लेकिन समुद्र के अनुरोध करने पर उसे दूसरी दिशा की तरफ छोड़ दिया। इसी प्रकार धनुष यज्ञ के दौरान भगवान परशुराम को अपना विष्णु रूप दिखाया। इस दौरान आदर्शों से समझौता नहीं किया। इसी प्रकार प्रकार महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान ने भले ही कष्टों का सामना किया लेकिन आदर्शों से समझौता नहीं किया। बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए अपने आदर्शों को कायम रखना चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ पृथ्वीराज चौहान की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस बीच एसडीएम इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह ने पृथ्वीराज चौहान के संघर्षों और आदर्शों को याद दिलाया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह, एमएलसी डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त, मेजर जेपी सिंह (पूर्व विधायक) मनीष चौहान (ब्लॉक प्रमुख), दिनेश ठाकुर, डॉ. प्रवीण सिंह चौहान, प्रेमवीर सिंह, सीपी सिंह, ओम प्रकाश सिंह ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर संजय सिंह गौड़ (अध्यक्ष महाराजा मुकुट सिंह शेखावत संस्थान मोरना) और संचालन अनुमेश चौहान ने किया। संगठन के अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार चौहान और महासचिव राणा सतीश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान संरक्षक मंडल के परविंदर सिंह शेखावत, देवराज सिंह चौहान, डॉक्टर हर सिंह, नरेश चौहान मौजूद थे।