फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   On the 50th day of the dharna, the victim's family will celebrate the police curse day

धरने के 50 वें दिन पीड़ित परिवार मनाएगा पुलिस धिक्कार दिवस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
On the 50th day of the dharna, the victim's family will celebrate the police curse day
मुरादाबाद। सात माह पूर्व अपहृत किशोरी को खोजने व आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पीड़ित परिवार द्वारा एसएसपी कार्यालय के सामने शुरू किया गया धरना 46 वें दिन भी जारी रहा। एक सितंबर को धरने पर बैठे 50 दिन पूरे होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस धिक्कार दिवस मनाने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र से सात माह पहले अपहृत की गई 13 वर्षीय किशोरी को खोज पाने और आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस के असफल रहने के विरोध में किशोरी के परिवार वाले 14 जुलाई से एसएसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हैं। यह धरना शनिवार 46 वें दिन भी जारी रहा। शनिवार धरने पर हुई सभा में किशोरी के पिता ने कहा कि नवागत एसएसपी ने 15 दिन के भीतर आरोपी की गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। जो लगभग बीतने वाला है, लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक सितंबर को धरने के 50 दिन पूरे होने जा रहे हैं। आरोपी को अगर पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी तो एक सितंबर को पुलिस धिक्कार दिवस मनाएंगे। शनिवार को धरने पर रोहिताश राजपूत, हरिकिशोर सिंह, एसपी सिंह, संजय कुमार, मोहम्मद आलम, अशोक कुमार सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed