फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   On social media, pornography has more audience than art

सोशल मीडिया पर कला से ज्यादा अश्लीलता के दर्शक : शिवा चौधरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
On social media, pornography has more audience than art
मुरादाबाद। नंगडां के ब्याह दी, गजबी और मैं तने सू प्यारी तू प्यारा मेरा, मैं तेरी गिरी तू छुआरा मेरा...। इन गानों से उत्तर भारत में प्रसिद्धि पाने वाली गायिका शिवा चौधरी (गौरी) मंगलवार को मुरादाबाद पहुंचीं। शिवा मूल रूप से रुड़की के गांव लिबारेड़ी की रहने वाली हैं, लेकिन आजकल हरियाणवी गायकी से काफी प्रसिद्ध हैं। मंच पर अपनी प्रस्तुति से पहले उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत की। प्रस्तुत हैं बातचीत के कुछ अंश।
विज्ञापन


सवाल : क्या गायन और संगीत आपको विरासत में मिला।
जवाब : हां.. मेरे मां-पापा बहुत अच्छा गाते हैं, लेकिन किसी ने प्रोफेशनली इसे नहीं अपनाया। मुझे बचपन से गायन, वादन, पेंटिग, स्केचिंग का शौक रहा। मैं यहां बैठे-बैठे हूबहू आपका स्कैच बना सकती हूं। सबसे ज्यादा पसंद गायकी रही तो इसमें कॅरिअर बनाने का सपना देखा।
विज्ञापन


सवाल : उभरते कलाकारों को सोशल मीडिया से कितनी मदद मिलती है।
जवाब : मेरा मानना है कि सोशल मीडिया नहीं दर्शक और श्रोता किसी भी कलाकार को आगे बढ़ाते हैं। वरना हमारे समाज में सोशल मीडिया पर तो कला से ज्यादा अश्लीलता देखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : हिट हरियाणवी गीतों के बाद क्या बॉलीवुड से कोई ऑफर आया।
जवाब : हंसते हुए... अभी तक तो नहीं, लेकिन बहुत जल्द गुजराती में मेरा एक गाना रिलीज होने वाला है। सारेगामापा से भी कॉल आ रहे हैं। मैं उत्तराखंड की हूं, लेकिन यदि देवनागरी लिपि में किसी भी भाषा को लिखकर देंगे तो आसानी से गा दूंगी, चाहे मुझे उसका अर्थ न पता हो।

सवाल : उत्तर भारत में हरियाणवी गीत खूब पसंद किए जाते हैं, बाकी राज्यों से कैसा अनुभव मिलता है।
जवाब : साउथ में भी कई लोग कुछ चुनिंदा गानों को पसंद करते हैं। अभी एक वीडियो मैंने देखा था। गोवा में एक पार्टी में बैकग्राउंड में मेरा गाना बज रहा था। ऐसा देखकर बहुत खुशी होती है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश में लोग पसंद करते हैं, लेकिन उत्तराखंड सरकार या संस्थाओं की ओर से कोई सहयोग नहीं मिलता। अपनाें का समर्थन न मिलना खलता है।


सवाल : पुराने गानों को लोग अब भी मन से सुनते हैं, नए गीतों को जल्दी भूल जाते हैं। गीतों को सदाबहार बनाने के लिए क्या किया जा सकता है।
जवाब : मैं अपनी बात करूं तो गाने चुनकर गाती हूं। मुझे पता है कि कौनसा गाना मुझे गाना है, लेकिन ज्यादा रिजेक्शन से कभी-कभी हम कुछ अच्छा खो देते हैं। गीतों को यादगार बनाने की बात रही तो रचनाकार, संगीतज्ञ, गायक, निर्देशक सभी को काम करना होगा। भेदभाव व नेपोटिज्म के कारण आज भी कई अच्छा लिखने वाले, अच्छा गाने वाले बहुत पीछे हैं।

सवाल : आगे के सफर को किस तरह देखती हैं।
जवाब : मेरा सपना है कि हर दूसरा मंच मेरा हो। मुझे सुनने के लिए लोगों की भीड़ लगे। बॉलीवुड में मेरी आवाज के जरिये मेरा चेहरा भी लोगों के सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article