फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   On Easter, residents of the Mission Compound were left thirsty for drinking water.

Moradabad News: ईस्टर पर्व पर दिनभर पीने के पानी के लिए तरसे मिशन कंपाउंड के लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
On Easter, residents of the Mission Compound were left thirsty for drinking water.
मुरादाबाद। प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की खुशी में मनाए जाने ईस्टर पर्व पर मिशन कंपाउंड में रविवार को सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक पानी की आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को त्योहार के दिन दैनिक घरेलू कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ईस्टर-डे की खुशी में खासकर ईसाई परिवारों में सुबह से ही चहल पहल थी, लेकिन जैसे ही घरों की टोंटी खोली तो सुबह सात बजे के बाद पानी आना बंद हो गया। यह वह समय है, जब लोग स्नान करते हैं, घरों में भोजन तैयार होता है, त्योहार की तैयारी शुरू होती है लेकिन पीने का पानी नहीं मिलने से तैयारियां प्रभावित हुई। किसी तरह हैंडपंप या सबमर्सिबल से पानी लेकर स्नान कर चर्च गए व अन्य काम किए गए। मिशन कंपाउंड के लोगों का कहना है कि बाजार से पीने का पानी खरीदना पड़ा। कई घरों में टैंकर और बोतल बंद पानी का सहारा लेना पड़ा। रात 8 बजे के बाद थोड़ी देर के लिए हल्का पानी आया, वह भी बदबूदार था। संभवत: कहीं पाइप लाइन टूट जाने से पानी की आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन




- यह क्षेत्र वार्ड 13 में आता है, मिशन कंपाउंड में पानी नही आने से घरों में स्नान करने व भोजन बनाने में काफी दिक्कत का समाना करना पड़ा।
शैली
--

- त्योहार के दिन पूरे दिन यानी करीब 14 घंटे तक पीने का पानी न मिलने से क्षेत्र के तीन सौ से अधिक घरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। स्नान कर चर्च जाने में भी देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेंगीमान चरण
-
- मिशन कंपाउंड क्षेत्र में अधिकतर ईसाई परिवार ही रहते हैं, सभी के त्योहार मनाने की खुशियां ही पानी की किल्लत ने प्रभावित कर दी।
मैथ्यूज आर मैसी
-
- पानी को मूलभूत सुविधा है, दिनचर्या की शुरुआत ही पानी से ही होती है, सुबह से ही पानी न मिल पाने के कारण पूरे दिन भारी दिक्कत हुई।
नेहा सिंह
- ईस्टर पर्व खासकर ईसाई परिवारों के लिए बेहद खास है, इस दिन की खुशी ही निराली होती है लेकिन दूरस्थ पड़ोसी घरों से पानी लेकर किसी तरह काम चलाना पड़ा।
अमित सिंह
-
- सुबह 7 बजे पानी बंद होने के बाद कई बार नगर निगम के अधिकारियों को फोन किया लेकिन रविवार का अवकाश होने के कारण किसी ने फोन ही नहीं उठाया।
शशि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed