{"_id":"6649454e23a40e26c201c205","slug":"old-tehsil-land-will-be-transferred-to-the-corporation-green-signal-received-from-revenue-council-chairman-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-403527-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: निगम को ट्रांसफर होगी पुरानी तहसील की जमीन, राजस्व परिषद अध्यक्ष से मिली हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: निगम को ट्रांसफर होगी पुरानी तहसील की जमीन, राजस्व परिषद अध्यक्ष से मिली हरी झंडी
Sun, 19 May 2024 05:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 19 May 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के मध्य स्थित पुरानी तहसील की करीब दो एकड़ जमीन जल्द नगर निगम की संपत्ति होगी। इस भूमि पर नीचे पार्किंग स्थल और ऊपर शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाए जाएंगे। इससे जहां नगर निगम की आय में खासा इजाफा होगा वहीं बीच शहर में पार्किंग की बड़ी समस्या का भी समाधान हो जाएगा। यहां दौरे पर आए राजस्व परिषद के अध्यक्ष डॉ. रजनीश दुबे ने इसकी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। शहर के मध्य राजस्व विभाग की पुरानी तहसील की करीब दो एकड़ जमीन और उस पर पुरानी तहसील का जर्जर भवन मौजूद है। तहसील कार्यालय को नए तहसील भवन में शिफ्ट हुए पांच साल से अधिक समय हो चुका है। जिसके बाद से पुराना तहसील भवन और उसका प्रांगण वीरान पड़ा है। तमाम लोग वहां कूड़ा करकट भी फेंक जाते हैं। जिससे उसकी सूरत धीरे-धीरे कूड़ा घर जैसी होने लगी है। पीतल नगरी के नाम से दुनिया भर में विख्यात इस शहर में पार्किंग की सबसे बड़ी समस्या है।
जिले के दौरे पर आए राजस्व परिषद के अध्यक्ष से मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और नगर आयुक्त दिव्यांसु पटेल ने शहर में पार्किंग समस्या को दूर करने के लिए उनसे पुरानी तहसील की जमीन नगर निगम को ट्रांसफर करने की मांग की। दोनों अधिकारियों ने राजस्व परिषद अध्यक्ष को बताया कि अगर ऐसा हो जाता है तो नगर निगम संबंधित भूमि पर नीचे पार्किंग और ऊपर शॉपिंग मॉल का निर्माण करा देगा। इससे नगर निगम की जहां आय में खासा इजाफा होगा वहीं शहर में पार्किंग की समस्या और उसकी वजह से लगने वाले जाम से भी शहर के लोगों को निजात मिलेगा। शॉपिंग मॉल में पीतल कारोबारियों के शो-रूम खुलने से पीतल उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। भूमि का ट्रांसफर चार्ज नगर निगम राजस्व परिषद को देगा।
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि राजस्व परिषद अध्यक्ष ने मंडलायुक्त के अनुरोध पर पुरानी तहसील की भूमि को नगर निगम को ट्रांसफर करने पर अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। साथ ही इसका प्रपोजल बनाकर उसे मंडलायुक्त के माध्यम से भेजने के निर्देश दिए हैं। जिसके क्रम में एक सप्ताह के भीतर भूमि ट्रांसफर का प्रस्ताव तैयार कर मंडलायुक्त के माध्यम से राजस्व परिषद अध्यक्ष को भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्व परिषद अध्यक्ष द्वारा सैद्धांतिक रूप से इसकी सहमति दे देने से पुरानी तहसील की भूमि नगर निगम को ट्रांसफर होने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।