फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   old lady murdered and throug near railway track

वृद्ध महिला की गला घोंटकर हत्या, हाथ पैर बांधकर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
old lady murdered and throug near railway track
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में 65 वर्षीय वृद्घ महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे उसकी लाश को मुरादाबाद-लखनऊ रेल लाइन किनारे फेंक कर फरार हा गए। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में भी गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। शनिवार देर रात तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी। महिला के हाथ, पैर बांधे हुए थे और मुंह पर भी कपड़ा बांधा गया था।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र में जीरो प्वाइंट कामरू गांव के पास शनिवार सुबह ग्रामीण खेतों पर जा रहे थे। उन्होंने देखा की दिल्ली लखनऊ बाईपास के नीचे रेलवे लाइन किनारे एक वृद्घ महिला की लाश पड़ी है। लाश देखकर वह सन्न रह गए। उन्होंने इस मामले की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद दलपतपुर रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचना भिजवा गई। शव मिलने की जानकारी पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। शव रेल लाइन किनारे जिस जगह पड़ा मिला वह सिविल पुलिस क्षेत्र में है। इसके बाद मूंढापांडे की पुलिस को सूचना दी गई। मूंढापांडे पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। मूंढापांडे थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। शनिवार शाम आई पीएम रिपोर्ट से पता चला कि उसे गला घोंटकर मौत के घाट उतारा गया था। इसके अलावा उसके सिर व माथे पर भी चोटों के कई निशान मिले हैं। मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। ताकी हत्यारों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

ट्रेन या हाईवे से फेंकी गई लाश
मुरादाबाद। जिस जगह महिला का शव मिला है। वहां हाईवे से भी लाश फेंकी जा सकती और ट्रेन से भी धक्का दिया जा सकता है। मूंढापांडे पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आस पड़ोसों के गांवों में भी सूचना भेजने साथ ही मुरादाबाद के सभी थानों और अन्य जनपदों की पुलिस में भी मृतका के फोटो व्हाट्सएप किए गए हैं ताकि कोई महिला लापता हो तो उसके परिजन यहां आकर पहचान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी क्रूरता कि कांप जाए रूह
मुरादाबाद। वृद्घा की हत्या में अपनोें का हाथ है या फिर इसे गैरों ने मौत के घाट उतारा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा पर जिस हालत में वृद्घा का शव मिला है उससे एक बात तो साफ होती है कि कातिल महिला से बेइंतहा नफरत करते थे। तभी उन्होंने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। महिला की गला घोंटकर हत्या की गई। उसके हाथ पैरों को बांध दिया गया या फिर हाथ पैर बांधकर ही गला घोंटा। आशंका यह भी जताई जा रही है कि कातिलों ने उसकी चीखों को दबाने के लिए उसके मुंह पर कपड़ा बांधा होगा। या फिर महिला को पहले कहीं बंधक बनाकर रखा गया और उसकी हत्या करने के बाद लाश यहां लाकर फेंक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed