फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Officials visited the fairgrounds and took stock of the preparations.

Moradabad News: अधिकारियों ने किया मेला स्थल का दौरा, तैयारियों का लिया जायजा

Tue, 20 Oct 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 20 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Officials visited the fairgrounds and took stock of the preparations.
कांठ। दशहरा मेले की सभी तैयारियां आयोजक कमेटी की ओर से पूरी कर ली गई हैं। नगर व क्षेत्र में विजय दशमी (दशहरा) का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। मेला स्थल पर दुकानें सजाई जाने लगी हैं। वहीं सफाई अभियान चलाकर मेला स्थल की सफाई भी कराई गई है।
विज्ञापन




सोमवार को दशहरा के त्योहार पर वैश्य अपने बही खातों, पंडितों के द्वारा शास्त्रों और क्षत्रियों के द्वारा इस अवसर पर शस्त्र पूजन किया जाएगा। वहीं कांठ में चेतरामपुर मार्ग पर मेला स्थल में दुकानें सोमवार से ही लगनी प्रारंभ हो गई थी। एसडीएम मयंक कुंडू, सीओ सुनीता दहिया ने भी मेला स्थल का दौरा किया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी राहुल राघव ने मेला ड्यूटी में लगाए जाने वाले पुलिस कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में समझाया। बैरिकेडिंग और पार्किंग की व्यवस्था को निर्देश दिए। मेला कमेटी ने भी मेले की व्यवस्था को बनाए रखने के पूरे इंतजाम किए हैं। मेले में कई सामाजिक संगठनों की ओर से भी सेवा सत्कार शिविर लगाए जाएंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम ने भी मेला स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नगर पंचायत के कर्मचारियों को साफ-सफाई, पानी आदि की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिसके बाद नगर पंचायत कर्मचारियों ने युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाकर मेला स्थल और उसके आसपास साफ-सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed