{"_id":"6893b3f583ba6e086209a7c5","slug":"officials-should-work-on-the-proposal-of-public-representatives-from-september-15-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-703441-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर 15 सितंबर से कार्य करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर 15 सितंबर से कार्य करें अधिकारी
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री ने तीन विभागों के प्रमुख सचिवों को जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर 15 सितंबर से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही जन प्रतिनिधियों को तीन दिन में प्रस्ताव संशोधन के लिए कहा है।
सर्किट हाउस में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जिसमें मौजूद पीडब्ल्यूडी, नगर विकास और पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिवों से जन प्रतिनिधियों ने अपने-अपने प्रस्तावों के बारे में जानकारी हासिल की।
नगर विधायक रितेश गुप्ता ने बताया कि उन्होंंने जाम की समस्या दूर करने के लिए महाराणा प्रताप चौक से उपरगामी सेतु निर्माण और नगर विकास विभाग को 110 सड़कों का निर्माण और पर्यटन विभाग को कांशीराम नगर में एक मंदिर को विकसित करने के बारे में जानकारी ली। इसी प्रकार अन्य जनप्रतिनिधियों ने सवाल उठाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के कार्यों को टाइम लाइन के हिसाब से करना होगा। 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक कार्य शुरू करना होगा। बैठक में विपक्षी दल का कोई जनप्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। इस दौरान चौधरी भूपेंद्र सिंह, मंत्री गुलाब देवी, बलदेव सिंह औलख, अमरोहा सांसद कंवर सिंह तवर, बिजनौर सांसद चंदन चौहान, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, हरि सिंह ढिल्लो, सतपाल सिंह सैनी, गोपाल अंजान आदि मौजूद रहे।