फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   officers will also undergo examination before voting

Moradabad News: मतदान कराने से पहले परीक्षा से भी गुजरेंगे पीठासीन अधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
officers will also undergo examination before voting
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिले में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा, लेकिन इससे पहले चुनाव ड्यूटी में लगाए गए पीठासीन अधिकारियों को ट्रेनिंग के साथ लिखित परीक्षा से भी गुजरना होगा। प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। राजकीय पॉलिटेक्निक व राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में 6354 पीठासीन अधिकारियों व प्रथम मतदान अधिकारियों को बुधवार से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद पीठासीन अधिकारियों की मतदान कार्य से संबंधित 15 प्रश्नों की परीक्षा भी ली जाएगी। जिसे पास करना उनके लिए अनिवार्य होगा।

जिले के 1145 मतदान केंद्रों व 2511 मतदान स्थलों पर 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए करीब 12 हजार कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से 3177 पीठासीन अधिकारी और इतनी ही संख्या में (कुल 6354) प्रथम मतदान अधिकारी शामिल हैं। इन सभी को 27 मार्च से तीन दिनी प्रशिक्षण राजकीय पॉलिटेक्निक व राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में 120 मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से दिया जाएगा। इसमें 60 मास्टर ट्रेनर सामान्य ट्रेनिंग तथा 60 ईवीएम ट्रेनिंग देंगे। राजकीय पॉलिटेक्निक के 21 कक्षों में यह ट्रेनिंग दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक और दूसरे सत्र में दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक दी जाएगी। सीडीओ ने बताया कि पीठासीन अधिकारियों को इसमें ट्रेनिंग में आधा घंटे की मतदान से संबंधित जानकारी पर आधारित लिखित परीक्षा भी मौके पर ही ली जाएगी। साथ ही कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने वाले डायट शिक्षक मौके पर ही उनकी कॉपियां चेक कर रिजल्ट बता देंगे। इस परीक्षा में 15 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। जो पीठासीन अधिकारी लिखित परीक्षा में फेल होंगे उन्हें दो घंटे की अतिरिक्त क्लास अटेंड करनी होगी। इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन भी उन्हें लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। सीडीओ ने बताया कि जबतक पीठासीन अधिकारी परीक्षा पास नहीं कर लेगा तब तक उसे बार-बार बुलाकर अतिरिक्त क्लास अटेंड कराया जाएगी। जिससे वह परीक्षा को पास कर सके। इसके बाद भी अगर कोई पीठासीन अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं लेता तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed