फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Officers should not consider polite appeal as weakness.

विनम्रता से अपील को कमजोरी न समझें अधिकारी : नरमू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Officers should not consider polite appeal as weakness.
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मिड टर्म ट्रांसफर के विरोध में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन का विरोध प्रदर्शन 10वें दिन भी जारी रहा। भोजनावकाश में डीआरएम के चैंबर के बाहर बैठे कार्यकर्ताओं ने ताली-थाली बजाकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि मुद्दों की भूख भोजन की भूख से कई गुना बड़ी है। अधिकारी विनम्रता से अपील के तरीके को हमारी कमजोरी न समझें।



संगठन ने कहा कि डीआरएम न जाने किस दवाब में हैं कि भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। एसएनटी विभाग के कर्मचारियों का ट्रांसफर हर हाल में रद्द होना चाहिए, क्योंकि ये रेलवे बोर्ड के नियमों के खिलाफ हुए हैं। मांगों को लेकर तमाम शाखाओं में डीआरएम के निरीक्षण के दौरान नरमू कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेरा। अपने मुद्दों से संबंधित ज्ञापन दिया। बुधवार को एनआरएमयू पदाधिकारी हाथों में न्याय की मांग की तख्तियां लेकर डीआरएम के चेंबर के बाहर बैठे थे। संगठन ने अपनी स्टैंडिंग कमेटी की मीटिंग कर आंदोलन की अगली रूप रेखा तैयार की।
विज्ञापन

निर्णय लिया कि प्रशासन के रवैये को देखते हुए संगठन भी अपने आंदोलन को समय-समय पर तब्दील करेगा। इसे बड़े आंदोलन में परिवर्तित किया जाएगा। यदि फिर भी ट्रांसफर रद्द नहीं किए गए तो यूनियन सड़कों पर उतरने के साथ बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। विरोध प्रदर्शन में मंडल मंत्री राजेश चौबे, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्म, सहायक मंडल मंत्री एके सिंघल, कुंवर सुहेल खालिद, नफीस खान, खेमपाल सिंह, रजनीश चौबे, मोहित गुप्ता, राकेश बलोदी, राजीव चौबे, मनोज शर्मा, विनेश ठाकुर, पीके शर्मा, सुनील सिंह, संजय वर्मा, अनिल सोनी, विनय पाल, मुकेश चौबे, शुभम सुंदरियाल, सोनू कश्यप, अमित सिंह, सलमान, अनुज कुमार, राजेंद्र सैनी, रजा खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed