फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Officers should keep special vigil on booths with less voting: DM

कम वोटिंग वाले बूथों पर अधिकारी विशेष रखें निगरानी : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:34 PM IST
विज्ञापन
Officers should keep special vigil on booths with less voting: DM
मुरादाबाद। प्रशासन ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारी तेज कर दी है। डीएम ने बैठक लेकर सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग से जारी निर्देशों का गहनता से अध्ययन करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही स्टेट एवरेज से कम वोटिंग प्रतिशत वाले बूथों पर निष्पक्षता के लिए सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि निर्वाचन कार्यों से संबंधित नोडल, प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी चुनाव की तैयारी के संबंध में सभी कार्य समय से पूरा कर लें। चुनाव में लगे सभी अधिकारी आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, निष्पक्षता के साथ कराने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन

बैठक में मतदान स्थलों की वल्नरेबिलटी एकल खिड़की एवं सि-विजिल, स्टेशनरी किट, मतपत्र की तैयारी, प्रिंटिंग तथा मतपत्रों का वितरण, एफएसटी, एसएसटी आदि टीमों की तैनाती सहित अन्य चुनाव संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांग मतदाताओं के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। इसके साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करा ली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ सुमित यादव, एडीएम (प्रशासन) गुलाब चंद्र, एडीएम सिटी ज्योति सिंह, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) सत्यम मिश्र, एडीएम न्यायिक शशि भूषण, पीडी सतीश प्रसाद मिश्र समेत प्रभारी, नोडल, प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed