{"_id":"5c74214fbdec22090f3fcda9","slug":"offensive-photos-of-hindu-goddess-deities-post-on-whatsapp-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सऐप ग्रुप पर हिंदू देवी देवताओं के आपत्तिजनक चित्र, बजरंग दल ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सऐप ग्रुप पर हिंदू देवी देवताओं के आपत्तिजनक चित्र, बजरंग दल ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
Mon, 25 Feb 2019 10:39 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
whatsapp
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्हाट्सएप ग्रुप पर हिंदू देवी-देवताओं के ऐसे आपत्तिजनक चित्र डाले गए कि देखने वाले भड़क गए। ग्रुप से जुड़े लोगों ने जब चित्र देखे तो उनका खून खौल गया। जब लोगों को जानकारी हुई कि ग्रुप से ऐसे लोग भी जुड़े हैं जो पाकिस्तान के हैं ग्रुप मेंबर आग बबूला हो गए। चित्रों में देवी-देवताओं को आपत्तिजनक हालत में दिखाया गया है।
विज्ञापन
बजरंग दल की आपत्ति के बाद पुलिस ने तुरंत ही ग्रुप से जुड़े तीन मुस्लिम युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। व्हॉट्स एप पर दर्शाए गए तीनों आरोपियों के नंबरों से उनका पता लगाया जा रहा है। कटघर थाने पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया है कि कटघर थाना क्षेत्र के गांव जैतिया सादुल्लापुर के तीन युवकों ने देशी कलाकार के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसमें हिंदू देवी देवताओं के आपत्तिजनक चित्र डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ग्रुप के स्क्रीन शॉट्स के साथ पुलिस से शिकायत की है कि 24 फरवरी की रात को करीब साढ़े नौ बजे ग्रुप में हिंदू देवी देवताओं के आपत्तिजनक चित्रों के साथ ही भारत विरोधी पोस्ट भी डाली गईं। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि ग्रुप पिछले करीब दो माह से भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल है। ग्रुप के कुछ सदस्यों पर हिंदू धार्मिक स्थलों के आसपास भ्रमण करने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बड़ी घटना की आशंका भी जाहिर की है। बजरंग दल ने आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। इस ग्रुप में कुछ पाकिस्तानी नागरिकों के जुड़े होने का आरोप भी लगाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फोटो इतने आपत्तिजनक हैं। जिन परिस्थितियों में हिंदू देवियों को दिखाया गया है वह नारी शक्ति का अपमान है। उन्हें जिन लोगों के साथ आपित्तजनक स्थिति में दर्शाया गया है उनके शरीर पर पाकिस्तान के झंडे बने हैं। कटघर इंस्पेक्टर अजीत सिंह के अनुसार देर रात वसीम, रिजवान और उस्मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ग्रुप से जुड़े कथित पाकिस्तानी सदस्यों के बारे में पुलिस पड़ताल में लगी है।