फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Objections were raised to holding the meeting in the panchayat building.

Moradabad News: पंचायत भवन में बैठक बुलाने पर जताया विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Objections were raised to holding the meeting in the panchayat building.
ठाकुरद्वारा। गांव राजुपुर मिलक में बृहस्पतिवार को आंबेडकर पार्क के लिए भूमि की मांग के संबंध में गांव सभा की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक को पंचायत भवन में बुलाने का गांव के कुछ लोगों ने बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर विरोध किया। जबकि बैठक में रहने वाले नायब तहसीलदार आदित्य मौर्य ने कहा है कि बैठक पंचायत भवन में ही होगी। उनका कहना है कि इस बैठक को पंचायत भवन की बजाय गांव के प्राथमिक विद्यालय में करवाया जाए। ज्ञापन देने वालों का यह भी कहना है कि कुछ लोगों ने श्मशान की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इसलिए श्मशान की पैमाइश कराकर उसे अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों को यह भी कहना है कि आंबेडकर पार्क के लिए भूमि देने से अन्य लोग भी अपने मूर्तियां स्थापित करने के लिए भूमि देने की मांग करेंगे तो इस बात का भी ध्यान प्रशासन को रखना चाहिए। इस बारे में नायब तहसीलदार ने बताया कि गांव सभा की बैठक बृहस्पतिवार को पंचायत भवन में ही होगी। क्योंकि पंचायत भवन इस तरह की बैठक के लिए निर्धारित है। उनका यह भी कहना था की बैठक की तारीख और स्थान पहले से ही निर्धारित हो चुकी है। शिकायत लेकर आए लोगों को भी इस बारे में बता दिया गया है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम पंचायत सदस्य और ग्रामीण जसवंत सिंह, चंद्रपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, जसवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed