फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   objections recieve on gram pradhan and BDC member post

प्रधान पद पर पांच, बीडीसी के दो पदों पर आई आपत्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
objections recieve on gram pradhan and BDC member post
मुरादाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के पदों की जारी आरक्षण सूची को लेकर चौैथे दिन प्रधान पद के लिए पांच तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के आरक्षण पर दो आपत्तियां प्राप्त हुईं। आरक्षण पर आपत्ति सोमवार तक दाखिल की जा सकेंगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षित ग्राम पंचायत प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत व जिला सदस्य सदस्य पदों के आरक्षण की जारी हुई अनंतिम सूची पर आपत्ति प्राप्ति प्रक्रिया के चौथे दिन ग्राम पंचायत प्रधान पद पर कुंदरकी विकास खंड से चार तथा भगतपुर टांडा विकास खंड से एक ग्राम पंचायत के आरक्षण पर आपत्ति दाखिल की गई। इसके अलावा क्षेत्र क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के ग्राम पंचायत सलेमपुर खास वार्ड नंबर छह तथा खवडियाभूड़ वार्ड संख्या चार से दस के लिए आपत्ति दाखिल की गई। डीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि आठ मार्च तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 10 से 12 मार्च तक डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति आपत्तियों का परीक्षण व निस्तारण करेगी। 13 व 14 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन करने के बाद 15 मार्च को सूची निदेशालय पंचायती राज भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed