फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ...O Kanha play the sweet tune of your flute

Sambhal News: ...ओ कान्हा मुरली की मधुर सुना दो धुन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
...O Kanha play the sweet tune of your flute
चंदौसी में श्री वाष्र्णेय नवयुवक संघ की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु - संवाद
संभल। दिनभर का आनंद और उल्लास में डूबे भक्त, भूख प्यास को भूलकर आराध्य के जन्म की प्रतीक्षा में शनिवार मध्यरात्रि घड़ी की टिक-टिक करती सुइयों को व्याकुलता से निहार रहे थे। रात्रि 12 बजे घड़ी की दोनों सुइयों का संगम होते ही ब्रज में कान्हा के जन्म का उद्घोष हुआ तो मंदिरों के परिसर प्रकट भये गोपाला, ओ कान्हा मुरली की मधुर सुना दो धुन और बधाई गीतों से गूंज उठे। धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया। नगर के मोहल्ला कोटपूर्वी में स्थित पंजाबी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण, राधा सहित कई झांकियां प्रदर्शित की गईं। यहां श्रद्धालु देर रात तक झांकियों को देखने के साथ ही पूजा अर्चना करते रहे। बच्चों ने दही हांडी फोड़ने का कार्यक्रम किया। इस दौरान गुलशन चाबा, योगेश मदान, नमन चाबा, शानू गांधी, संजय मदान, साकेत मदान, सुरेंद्र गांधी रहे। मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित गौरी सहाय मंदिर, रहट वाला मंदिर, कोटेश्वर नाथ मंदिर, महामृत्युंजय तीर्थ सरायतरीन में भी झांकियां सजाई गईं।
विज्ञापन

काेतवाली के पास छोटा शिव मंदिर पर भी मटकी फोड़ने का कार्यक्रम किया गया। जिसमें कैलाश चंद्र, प्रिंस कुमार, मनोज कुमार, पुनीत, सुशोभित कांत, अजय कुमार आदि रहे। तमाम श्रद्धालुओं ने घरों में बच्चों को श्रीकृष्ण राधा के रूप में सजाया और भजनों गूंजते रहे। देररात में जैसे ही श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो श्रद्धालु झूमने लगे।
विज्ञापन

00000

अनाचार और अत्याचार से श्रीकृष्ण ने मुक्ति दिलाई
संभल। प्राचीन तीर्थ श्री वंश गोपाल कल्किधाम बेनीपुर चक में श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के महंत स्वामी भगवत प्रिय महाराज ने कहा कि वंश गोपाल तीर्थ द्वापर में रुक्मिणी के साथ भगवान श्री कृष्ण के आने का साक्षी है। बताया कि जन्माष्टमी बालकृष्ण रूप का दर्शन कर उनके विराट स्वरूप को आत्मसात करने का पर्व है। भगवान ने श्री कृष्ण का जन्म लेकर अत्याचार और अनाचार से मानवता को मुक्ति दिलाई और सबके कल्याण और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया। इस दौरान सतवीर सिंह, जबर सिंह यादव, बृजपाल गिरि, अक्षर पाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
छात्रों ने फोड़ी दही हांडी, गूंजे श्रीकृष्ण-राधा के भजन
संभल। नगर के मोहल्ला हल्लू सराय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छात्रों की टोली ने रस्सी पर ऊंची बंधी दही हांडी को मीनार बनाकर तोड़ा। इस दौरान श्रीकृष्ण और राधा के भजनों पर बच्चों ने नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। दीपक शर्मा, शशांक शर्मा, आकाश चौहान, रेखा बहुगुणा, प्रियांशु अग्रवाल, आकांक्षा ठाकुर, प्रियंका, विकास कुमार वर्मा आदि रहे। संवाद
00000

कलाकारों ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक नृत्य नाटिका
संभल। श्री राधा स्नेह युवा मंच द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव कार्यक्रम मोहल्ला कोट पूर्वी में स्थित खत्री धर्मशाला आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश सिंघल और उद्योगपति अरविंद अरोड़ा ने पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अभिनय शुक्ला आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने सांस्कृतिक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्षता दीपांशु मदान की अध्यक्षता एवं संयोजक शिवांश सिंघल ने किया। इस दौरान यश गौड़, शानू शर्मा, इशांत, शिवम्, हर्षित, अमन, हर्ष, शिवा, यशपाल आदि रहे। संचालन राहुल रुद्र शर्मा ने किया। संवाद
000000

कलाकारों ने श्रीकृष्ण की जन्मलीला प्रस्तुत कर मन मोहा
सरायतरीन। बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के गांव दिलगौरा में स्थित मां मोहन देवी आश्रम के परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर श्रीकृष्ण जन्म लीला का कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सपा नेता अशोक यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मथुरा के वृंदावन से आए कलाकारों ने श्रीकृष्ण लीला की प्रस्तुति दी। विशेष रूप से शिवेंद्र यादव, गुड्डू यादव, शंभू सिंह, जयपाल यादव, सचिन कुमार आदि रहे। संवाद
00000
मढ़न में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, निकली शोभायात्रा
मढ़न। असमोली ब्लॉक क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों ने बैंड बाजे व डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली। इसमें भगवान श्रीकृष्ण, राधा सहित भगवान बलराम की झांकियां शामिल रहीं। गांव सीडल माफी, सैदपुर जयराम, देहरी जग्गू, मालपुर मिलक, सेवापुर पादरथपुर, खासपुर,डौंकी, भैंसोड़ा, गुमसानी में श्रीकृष्ण, राधा, बलराम, वासुदेव की झांकियां निकाली गईं। इस दौरान योगेश चंद्र गुप्ता, यशदीप गुप्ता, बुद्धाराम प्रजापति, अमरीश शर्मा, वंश शर्मा, मोहित गुप्ता, लक्ष्य गुप्ता, संजीव शर्मा, अमन गुप्ता आदि रहे। संवाद

00000
कलाकारों ने प्रस्तुत कीं झांकियां, बच्चों ने फोड़ी दही हांडी
संभल। श्री राधे राधे युवा मंच, कल्कि नगरी संभल की ओर से मोहल्ला महमूद खां सराय डिश वाली गली में मुरादाबाद से आए कलाकारों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया। जिसमें श्रीकृष्ण, राधा, मां काली, शिव पार्वती, हनुमान की झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा मे नृत्य किया। गोविंदा की टोली ने दही हांडी फोड़ी। उसके बाद केक काटा गया और प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान राजीव सक्सेना, सुरेंद्र सक्सेना, सचिन पाटिल, भावना वर्मा आदि रहे। संवाद

चंदौसी में श्री वाष्र्णेय नवयुवक संघ की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु - संवाद

चंदौसी में श्री वाष्र्णेय नवयुवक संघ की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed