{"_id":"578489ee4f1c1b191d13d9ac","slug":"number-of-coache-will-raise-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ में श्रद्धालुओं के लिए ट्रोनों में कोच बढ़ाएगा रेलवे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ में श्रद्धालुओं के लिए ट्रोनों में कोच बढ़ाएगा रेलवे
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
रेल न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के महीने में शिव भक्तों के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। शिव भक्तों को आने - जाने में दिक्कत न हो इसके लिए हरिद्वार की दिशा में जाने वाली ट्रेनों में कोच बढ़ाने का फैसला किया गया है। प्लानिंग स्पेशल ट्रेनें चलाने की भी है। ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए जाएंगे। पहले चरण में बरेली-हरिद्वार, सहारनपुर-हरिद्वार, दिल्ली-हरिद्वार, शामली-हरिद्वार, ऋषिकेश - हरिद्वार पैसेंजर ट्रेनों में कोच बढ़ाने की प्लानिंग है। ये काम 19 जुलाई से शुरू हो जाएगा।
सावन में बड़ी संख्या में भक्त हरिद्वार जाकर गंगा स्नान करते हैं और वहां से कांवड़ लेकर आते हैं। ऐसे में हरिद्वार की ओर जाने वाली गाड़ियों में जबरदस्त भीड़ रहती है। जिसे देखते हुए रेलवे ने कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। हरिद्वार से चलने वाली ट्रेनों पैसेंजर गाड़ियों में कोच बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही कुछ मेल गाड़ियों में भी कोच बढ़ाने की योजना है।
इसमें मुरादाबाद से होकर जाने वाली गाड़ियां भी शामिल हैं। डीआरएम प्रमोद कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। भीड़ बढ़ने से नियमित यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रियों की सुविधा को देखते इंतजाम किए जाएंगे। मुख्यालय को सावन के अंतिम सोमवार पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
यात्रियों की सुरक्षा पर रहेगा विशेष जोर- डीआरएम ने बताया कि ट्रेनों में सुरक्षा पर विशेष रूप से जोर दिया जाएगा। जिससे यात्रियों के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इसके लिए आरपीएफ की अतिरिक्त फोर्स मांगी गई है। डीआरएम प्रमोद कुमार ने बताया कि हरिद्वार, ऋषिकेश और उसके आसपास के स्टेशनों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी। भीड़ अधिक होने के कारण कोशिश रहेगी कि कोई भी यात्री ट्रेनों की छतों पर न चढ़े। हालांकि हरिद्वार से लक्सर तक ट्रैक पर इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है। इसके बावजूद फोर्स तैनात की जाएगी, जिससे यात्री छत पर चढ़ने न पाएं। स्टेशनों से भी लगातार एनाउंसमेंट करने के निर्देश दिए गए हैं।