फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Number issued for complaints of corruption and power theft

Moradabad News: भ्रष्टाचार व विद्युत चोरी की शिकायत के लिए नंबर जारी

Thu, 13 Apr 2023 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 13 Apr 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Number issued for complaints of corruption and power theft
मुरादाबाद। विद्युत निगम का कोई कर्मचारी यदि आपसे रिश्वत मांगता है तो इसकी सूचना सीधे सुपरीटेंडेंट इंजीनियर को दी जा सकती है। इसके लिए एसई संजय गुप्ता ने अपना नंबर 9193300200 लोगों के लिए जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करके या व्हाट्सएप के जरिये शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन


एसई का कहना है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। यदि सूचना सही निकली व विद्युत निगम को इससे बड़ी विद्युत चोरी रोकने में मदद मिली। ऐसे में उस व्यक्ति को सम्मानित भी किया जाएगा। सम्मान की सूचना भी किसी को नहीं दी जाएगी। विद्युत निगम शहर में चोरी रोकने के लिए अभियान चला रहा है। इसके बावजूद कुछ क्षेत्रों में अंकुश लगाना मुश्किल हो रहा है। साथ ही अधिकारियों के पास कर्मचारियों के भ्रष्टाचार की शिकायतें भी पहुंच रही हैं। इसके कारण एसई ने यह नंबर जारी किया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि यदि किसी कर्मचारी की शिकायत मिली व सही पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि विद्युत चोरी न करें। इसे रोकने में निगम का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed