फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now vending zones will be theme based, starting with handicrafts

Moradabad News: अब थीम आधारित बनेंगे वेंडिंग जोन, हस्तशिल्प से आगाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Now vending zones will be theme based, starting with handicrafts
मुरादाबाद। अब शहर के लोगों को हस्तशिल्प उत्पाद खरीदने के लिए अलग-अलग दुकानों या बाजारों में भटकने की जरूरत नहीं होगी। हस्तशिल्प उत्पादों की खरीदारी के लिए अब चौधरी चरण सिंह चौक मुख्य बाजार बनेगा। यहां नगर निगम हैंडीक्राफ्ट वेंडिंग जोन का निर्माण करा रहा है। इस वेंडिंग जोन में कुल 20 दुकानें तैयार होंगी, जिसमें केवल हस्तशिल्प उत्पाद ही उपलब्ध होंगे। इसके बाद अन्य उत्पादों के लिए भी वेंडिंग जोन बनेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम शहर के अलग-अलग इलाकों में थीम आधारित वेंडिंग जोन बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इससे शहर के लोगों को खरीदारी में तो सुविधा मिलेगी ही, साथ ही छोटे व्यापारियों को भी बड़ा मंच मिलेगा। नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि स्थानीय हस्तशिल्प कारीगरों के लिए यह बाजार तैयार किया जा रहा है। इस बाजार से स्थानीय हस्तशिल्प कला को नई पहचान मिलेगी और उनकी आय में भी इजाफा होगा। थीम आधारित वेंडिंग जोन से शहर की खूबसूरती भी बढ़ेगी और बाजार की अव्यवस्था भी कम होगी।
विज्ञापन

निगम की ओर से अन्य सड़कों पर भी योजना के तहत अलग-अलग थीम पर वेंडिंग जोन तैयार किए जाएंगे। हैंडीक्राफ्ट वेंडिंग जोन को अप्रैल में शुरू करने की तैयारी है। 20 दुकानों पर लॉटरी के माध्यम से वेंडर्स का चयन किया जाएगा। वेंडिंग जोन शुरू होने के बाद लोग यहां आकर आसानी से अपनी पसंद के हस्तशिल्प उत्पाद खरीद सकेंगे। निगम की ओर से रामपुर रोड पर भी करीब 60 दुकानों के वेंडिंग जोन तैयार किए जा रहे हैं। यहां पर भी थीम के अनुसार ही उत्पाद बेचे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed