फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now the market will open from 7 pm to 7 am from November 12.

Moradabad News: अब मंडी 12 नवंबर से शाम सात से सुबह सात बजे तक खुलेगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Now the market will open from 7 pm to 7 am from November 12.
मुरादाबाद। मझोला स्थित नवीन मंडी अब 12 नवंबर की शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक खोली जाएगी। मंडी के सभापति एवं सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों से बैठक करने के बाद यह निर्णय लिया है। बताया गया कि फुटकर विक्रेताओं की वजह से मंडी के मुख्य मार्ग पर जाम लग जाता है, जिससे समस्या बढ़ जाती है। नई व्यवस्था से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सभापति एवं सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव को शिकायत मिली कि रोज सुबह से शाम तक फुटकर विक्रेताओं की संख्या बढ़ने से मंडी में जाम लग रहा है। इस कारण थोक विक्रेताओं के वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापार मंडल से जुड़े प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई। बैठक के दौरान व्यापारियों ने रात में मंडी खोलने का सुझाव दिया। इसी आधार पर सभापति ने 12 नवंबर की शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक मंडी खोलने का निर्णय लिया। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि अभी ट्रायल के तौर पर निर्णय लिया गया है। यदि सही ढंग से मंडी का संचालन हुआ तो निर्णय को आगे के लिए बढ़ाया जाएगा। बैठक में कृषि उत्पादन मंडी समिति की सचिव भी मौजूद थीं। इधर फल सब्जी विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह सैनी और सचिव राज कुमार सैनी ने सभापति के निर्णय का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह व्यापारियों के हित में निर्णय है। व्यापारी आसपास के किसानों के उत्पादों को आराम से खरीद सकते हैं। अभी व्यापार मंडल के अन्य संगठनों की प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed