{"_id":"68b8a3154a20c61daa080efc","slug":"now-ssi-got-the-command-of-pakbara-police-station-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-723105-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अब एसएसआई को मिली पाकबड़ा थाने की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अब एसएसआई को मिली पाकबड़ा थाने की कमान
विज्ञापन
मुरादाबाद। चार दिन में दो प्रभारियों पर कार्रवाई होने के बाद एसएसपी सतपाल अंतिल ने अब कांठ थाने में एसएसआई रहे योगेश कुमार को पाकबड़ा थाने का नया प्रभारी नियुक्ति किया गया है। इनके अलावा पुलिस लाइन से एक इंस्पेक्टर और पांच दरोगाओं को पाकबड़ा थाने में भेजा गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कांवड़िये अजीत कुमार की शिनाख्त कराने में लापरवाही बरतने पर शुक्रवार को एसएसपी ने पाकबड़ा थाने के प्रभारी विनोद कुमार समेत छह पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए थे। दो दिन बाद रविवार को डिलारी थाना प्रभारी मनोज कुमार को पाकबड़ा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया था।
सोमवार की रात ग्रोथ सेंटर क्षेत्र में कार से मिले मांस के मामले में कोई कार्रवाई न करने और उच्च अधिकारियों को सूचना न देने के मामले में एसएसपी ने मंगलवार रात पाकबड़ा थाने के प्रभारी मनोज कुमार समेत दस पुलिसकर्मियों को निलंबित किया किया था। बुधवार को एसएसपी ने पाकबड़ा थाने की कमान दरोगा योगेश कुमार दी है।
योगेश कुमार अब तक कांठ थाने में एसएसआई के पद तैनात थे। इनके अलावा पुलिस लाइन से वीरेंद्र बहादुर सिंह को पाकबड़ा थाने में अपराध निरीक्षक नियुक्त किया गया है। दरोगा अजय कुमार खटाना, अंकित कुमार, राजेश कुमार, अरुणेश कुमार सिंह और मतीनुर्रहमान मिर्जा को भी पाकबड़ा थाने में तैनात किया गया है।