{"_id":"589e30974f1c1b2b623789af","slug":"now-shatabdi-pass-on-fractured-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पटरी से अब गुजरी शताब्दी एक्सप्रेस, 35 मिनट रूट ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पटरी से अब गुजरी शताब्दी एक्सप्रेस, 35 मिनट रूट ठप
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sat, 11 Feb 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी में गुरुवार को पटरी काटने की घटना के एक दिन बाद कटघर स्टेशन के पास पटरी टूटी मिली। लखनऊ-दिल्ली रूट पर मुरादाबाद कटघर रेलवे स्टेशन के पास इस टूटे ट्रैक पर शताब्दी एक्सप्रेस दौड़ गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन टूटे ट्रैक से ट्रेन के गुजरने पर भी न तो गार्ड को कुछ पता चला और न ही लोको पायलट को।
बाद में पेट्रोलिंग कर रहे की मैन की नजर चटकी पटरी पर पड़ी। जानकारी होने के बाद डाउन लाइन पर रेल संचालन बंद कर दिया गया। इसके चलते जम्मूतर्वी-कानपुर एक्सप्रेस पैंतीस मिनट खड़ी रही। इसके अलावा मंडल में तीन और स्थानों पर भी रेल फ्रैक्चर हुए।
शुक्रवार सुबह सवा नौ बजे ट्रैक की पेट्रोलिंग कर रहे की मैन चंद्रशेखर को कटघर स्टेशन से पहले गुलाबबाड़ी क्रासिंग के पास पटरी टूटी मिली। की मैन ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। जबकि जानकारी होने से ठीक दस मिनट पहले दिल्ली-काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस काठगोदाम के लिाए इस ट्रैक से गुजरी थी।
विज्ञापन
इसके बाद डाउन लाइन पर ट्रेनोें का संचालन रोक दिया गया। इसके चलते जम्मूतवी से कानपुर जा रही जम्मूतवी-कानपुर एक्सप्रेस पैंतीस मिनट खड़ी रही। मौके पर पहुंची टीम ने मरम्मत कर ट्रैक दुरुस्त किया।
इसके बाद ट्रेनों को तीस की स्पीड से निकाला गया। चंदौसी में ट्रैक काटने की कोशिश के चौबीस घंटे के भीतर शहर रेल फ्रैक्चर होने से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।