फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now railways will put barcode on parcels

अब पार्सलों पर बारकोड लगाएगा रेलवे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Now railways will put barcode on parcels
मुरादाबाद। रेलवे से पार्सल भेजने वाले उपभोक्ताओं की परेशानी अब हल होने जा रही है। रेलवे अपनी पार्सल व्यवस्था को ऑनलाइन प्रणाली में बदल रहा है। नए पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम के तहत प्रत्येक पार्सल पर बारकोड लगाया जाएगा। इससे उपभोक्ता घर बैठे ही अपने पार्सल की लोकेशन ऑनलाइन देख सकेंगे। इससे पार्सल के गलत स्थान पर पहुंचने की गलतियां कम होंगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के तकरीबन 12 स्टेशनों पर पार्सल की व्यवस्था है। इनमें मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, देहरादून, हरिद्वार, नजीबाबाद आदि स्टेशन शामिल हैं। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से हर माह 20 हजार से अधिक पार्सल भेजे जाते हैं। तकरीबन आठ हजार पार्सल बाहर से हर माह मुरादाबाद आते हैं। पार्सल से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन की आय 70 से 75 लाख रुपये मासिक है। अभी तक पार्सल पर एक लेवल लगाया जाता है। इससे उपभोक्ता अपने पार्सल की लोकेशन घर बैठे ट्रैक नहीं कर पाते थे। अक्सर पार्सल के तय समय से एक माह बाद तक भी नहीं पहुंचने की शिकायतें प्राप्त होती हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को पार्सल कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम के ऑनलाइन होने से उपभोक्ताओं और रेलकर्मियों दोनों का ही काम आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि मंडल के पार्सल कार्यालयों में इलेक्ट्रानिक कांटा, बार कोड स्कैनर, कंप्यूटर आदि उपकरण आ गए हैं। पूरी व्यवस्था को कंप्यूटराइज्ड किया जा रहा है। अभी तक पार्सल का लेखा जोखा रजिस्टरों में दर्ज रहता था। अब सारी जानकारी कंप्यूटर में फीड रहेंगी। एक जनवरी से मंडल के स्टेशनों पर नई व्यवस्था शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed