फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now, information will have to be given to the gas company if digging is done along the highway.

Moradabad News: अब हाईवे किनारे खुदाई कराने पर गैस कंपनी को देनी होगी सूचना

Sat, 29 Nov 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 29 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Now, information will have to be given to the gas company if digging is done along the highway.
बिलारी। जेसीबी द्वारा नाले और अन्य कार्यों के लिए मिट़्टी की खोदाई करते समय टोरेंट गैस कंपनी की भूमिगत गैस पाइप लाइन कट जाने की घटनाओं के बाद प्रशासन और कंपनी के अधिकारी गंभीर हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद एसडीएम ने कंपनी अधिकारियों और कई सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या के समाधान को लंबा विचार विमर्श हुआ।
टोरेंट गैस कंपनी द्वारा मुरादाबाद से कुंदरकी, बिलारी और सहसपुर होते हुए चंदौसी तक लगभग 40 किमी लंबी भूमिगत गैस पाइप लाइन बिछाई गई है। बीते दिनों मुरादाबाद आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीकनपुर कुलवाड़ा, कुंदरकी, सहसपुर और अमरपुरकाशी आदि स्थानों पर जेसीबी मशीन से नालों की खोदाई करने और विद्युत पोल गाड़ने के लिए गड्ढा खोदने के दौरान भूमिगत गैस पाइप लाइन कटने से आग लगने की घटनाएं भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

एसडीएम विनय कुमार सिंह ने ऐसी किसी घटना की पुनरावृति रोकने के लिए तहसील सभागार में बैठक बुलाई। बैठक में गैस कंपनी के महाप्रबंधक नितिन मुदगल के अलावा विद्युत विभाग, लोकनिर्माण विभाग, राजस्व विभाग, पंचायरात विभाग, विकास राजविभाग, जलनिगम, बिलारी तहसील की तीनों स्थानीय निकायों के अधिशासी अधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोरेंट गैस कंपनी के प्रतिनिधियों ने अधिकारियों से कहा कि बिना पूर्व सूचना दिए जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदने या मिट्टी उठाने के दौरान भूमिगत गैस पाइप लाइन कटने की घटनाएं हो रही हैं। अब जहां भी मिट्टी खोदी जाए उसकी सूचना 24 घंटे पहले गैस कंपनी को भी दी जाए। इस दौरान यह भी बताया गया कि इस गैस पाइप लाइन में प्रत्येक तीन किमी की दूरी पर एक प्रेशर वाल्व भी लगा हुआ है।
इस दौरान कहीं भी पाइप लाइन से गैस लीकेज होने या पाइप लाइन की गैस में आग लग जाने पर कंपनी के हेल्पलाइन नंबर 7830707087 पर सूचना देने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed