{"_id":"63e5577a9293042c13034699","slug":"now-electricity-bill-will-reach-on-whatsapp-e-mail-moradabad-news-c-15-1-mbd1037-50122-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: अब व्हाट्सएप, ई-मेल पर पहुंचेगा बिजली का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: अब व्हाट्सएप, ई-मेल पर पहुंचेगा बिजली का बिल
Fri, 10 Feb 2023 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 10 Feb 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। विद्युत निगम केवाईसी पखवाड़े के तहत उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर उनके विद्युत खाते से जोड़ने में लगा है। मोबाइल पर एसएमएस के अलावा व्हाट्सएप व ई-मेल पर भी सूचना भेजी जाएगी।गांव-देहात में भी विद्युत कर्मी घर-घर जाकर यह कार्य कर रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को उनके बिल की जानकारी समय से मिलेगी और वे भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा उपभोक्ताओं से उनकी समस्या के विषय में भी पूछा जा रहा है। ज्यादातर समस्याएं गलत बिल को लेकर मिल रही हैं। इसे सुधारने के लिए अधिकारियों ने सभी एसडीओ व जेई को निर्देश दिए हैं। अधीक्षण अभियंता संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर क्षेत्र में 76 प्रतिशत उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर विद्युत खाते से जुड़े हैं। जो रह गए हैं उन्हें जोड़ने का कार्य चल रहा है। यदि किसी उपभोक्ता की कोई समस्या है तो वह इस पखवाड़े के अंतर्गत किसी भी बिजलीघर पर जाकर समाधान करा सकता है।
विज्ञापन