फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now do diploma course in handicrafts

Moradabad News: अब हस्तशिल्प में करें डिप्लोमा कोर्स

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Now do diploma course in handicrafts
मुरादाबाद। दुनियाभर में पीतल के हस्तशिल्प उत्पादों के लिए प्रसिद्ध पीतलनगरी के युवा अब स्मार्ट हस्तशिल्पी बनेंगे। युवाओं को प्रशिक्षत करने और उन्हें सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स कराने के लिए स्मार्ट सिटी की ओर से 42 करोड़ रुपये की लागत से मेटल हैंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर यानी एमएचएससी का निर्माण कराया गया है। सेंटर का विभिन्न कंपनियों से अनुबंध भी होगा, जिससे यहां ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले युवा प्रशिक्षण के बाद सीधे रोजगार से भी जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

शिल्पकारों को प्रशिक्षण देने और उनके उत्पादों में अधिक गुणवत्ता लाने के लिए स्मार्ट सिटी की ओर से नई पहल की गई है। स्मार्ट सिटी की ओर से तैयार एमएचएससी में शहर के निर्यातक अपने उत्पाद की क्वालिटी की जांच करा सकेंगे। साथ ही इस सेंटर पर स्किल डेवलपमेंट कोर्स भी कराए जाएंगे। यहां ब्रास मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में काम करने वाले मजदूरों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनके काम में और निखार आएगा।
विज्ञापन

रामपुर रोड पर पीतलनगरी स्थित हनुमान मंदिर तिराहे के पास पांच हजार स्क्वायर मीटर के क्षेत्र में बने इस सेंटर में छह महीने व एक साल की अवधि के सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स कराएं जाएंगे। सेंटर का विभिन्न कंपनियों से अनुबंध किया जाएगा, जिससे युवाओं को आसानी से नाैकरी मिल सके। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवा खुद का रोजगार भी खड़ा कर सकेंगे, जिसमें सेंटर की ओर से मदद भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
अगले माह शुरू होगा प्रशिक्षण
स्मार्ट सिटी इस सेंटर को इंस्टीट्यूट ऑफ हैंडीक्राफ्ट टेक्नोलॉजी के नाम पर पहचान दिलाने की योजना तैयार कर रहा है। दिसंबर से सेंटर में प्रशिक्षण देने की तैयारी है। युवाओं के अलावा उन लोगों को भी इस सेंटर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जोकि वर्तमान में हस्तशिल्प क्षेत्र में काम कर रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लोगों को रहने और खाने की भी सुविधा प्रदान की जाएगी। स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता एके मित्तल के अनुसार सेंटर में लेक्चर रूम, महिलाओं और पुरुषों के रहने के लिए अलग-अलग कमरे, कैंटीन, लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस रूम, गार्डेन और सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी और गार्ड रूम की व्यवस्था की गई है। मैनेजर रविंद्र शर्मा ने बताया कि सेंटर का मुख्य उद्देश्य कारीगर, मैन्युफैक्चरर और युवाओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने, मेटल फिनिशिंग, कोटा कोटिंग, टेस्टिंग इंस्पेक्शन सर्टिफिकेशन आदि के लिए प्रशिक्षित करने का है।


--------------
मेटल हैंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर पर प्रशिक्षण का कार्य दिसंबर से ही शुरू होगा। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। स्किल डेवलपमेंट कोर्स युवाओं के स्वरोजगार का जरिया बनेंगे। - दिव्यांशु पटेल, सीईओ, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed