फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now dental implants can be done in the district hospital

Moradabad News: अब जिला अस्पताल में करा सकेंगे डेंटल इंप्लांट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Now dental implants can be done in the district hospital
शादी में फूलों से सजा स्टेज।
गौरी त्रिवेदी
विज्ञापन

लखनऊ। फिर छिड़ी रात बात फूलों की, रात है या बरात फूलों की... फूल के हार फूल के गजरे, शाम फूलों की रात फूलों की...। यूं तो यह एक फिल्मी नगमा है लेकिन इन दिनों यह बिल्कुल मौजूं है। दिसंबर की गुलाबी ठंड में सहालग का बाजार गर्म है और साथ में फूलों की भीनी खुशबू शादी समारोहों में एक अलग तरह का अहसास घोल रही है।

महंगाई कितनी भी हो लेकिन दूल्हे-दुल्हन से लेकर उनके परिवार वाले घर, आंगन, मंडप और समारोह स्थल की सजावट के लिए इन प्राकृतिक फूलों को सबसे ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। दूल्हे की गाड़ी की साज-सज्जा हो या फिर दुल्हन के घर की सजावट, हर जगह प्राकृतिक फूलों की डिमांड बनी हुई है। रजनीगंधा से लेकर बर्ड ऑफ पैराडाइस जैसे फूलों से जहां मंडप सजाने की मांग हो रही है तो वहीं गाड़ियों को साइड में नेट से सजाने का चलन है जिसमें विदेशी फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। फूलों की मांग पूरा करने में फूल कारोबारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


फूलों की मांग पूरी करने में फूल रहीं सांसें

फूलों का कारोबार करने वाले जमील बताते हैं कि उनके यहां इन दिनों विदेशी फूलों की मांग ज्यादा हो रही है। मंडप में बड़ी संख्या में गेंदा, कलकत्ता गेंदा और रजनीगंधा भी खूब डिमांड में है। 24 व 25 नवंबर और 9 व 10 दिसंबर को बड़ी सहालग थी जिसमें हम लोग फूलों की मांग को पूरा ही नहीं कर पाए। ऐसे में हम लोगों ने कई जगहों पर नकली फूलों का इस्तेमाल किया। कभी-कभी हम लोग घाटे में चले जाते है। सुबह महंगा फूल खरीदते हैं और शाम को सस्ता हो जाता है। हमारे परिवार में यह काम करीब 74 वर्ष से किया जा रहा है। बताया कि पूरी शादी में साज-सज्जा का काम हमारे यहां 12 हजार से लेकर 50 लाख तक के पैकेज पर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफेद-पीला गेंदा, लड़ियों की मिक्सअप सजावट आ रही पसंद
फूलों का कारोबार करने वाले इंदिरानगर के शनि कुमार बताते हैं कि हल्दी में पूरी पीली थीम यानी गेंदा की मांग होती है। मेहंदी में हरे फूलों के साथ हरी लड़ियों की मांग हो रही हैं। गाड़ियों के डेकोरेशन में महंगे फूलों का इस्तेमाल हो रहा है। असली फूलों की साज-सज्जा थोड़ी महंगी है और नकली फूलों की सस्ती होती है। हाउस डेकोरेशन में नकली फूलों की सजावट 10 हजार से शुरू है वहीं असली फूलों की 20 हजार से शुरू होती है। सफेद और पीला गेंदा, लड़ियों आदि की मिक्सअप सजावट ज्यादा पसंद की जा रही है। कारोबारी पिंटू बेरा ने बताया, हमारे यहां फूलों की सजावट के लिए 10 हजार से एक लाख तक का पैकेज है। विदेशी फूल भी डिमांड पर मंगाए जाते हैं। गत 24 नवंबर को फूलों की सबसे ज्यादा मांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed