{"_id":"572c31104f1c1b2b135cce74","slug":"now-bilari-is-too-trendy-in-up-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत में इन दिनों लखनऊ से भी हॉट बिलारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत में इन दिनों लखनऊ से भी हॉट बिलारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Fri, 06 May 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस समय बिलारी सीट का ‘सियासी युद्ध’ सूबे की पालिटिक्स का केंद्र बना है। सभी पार्टियां इस चुनाव को 2017 के इलेक्शन का रिहर्सल मानकर प्लानिंग कर रही हैं। प्रदेश सरकार ने तो इस सीट पर अपने मंत्रियों की लंबी चौड़ी फौज लगा ही दी है भाजपा भी पूरी ताकत के साथ मैदान में है।
कांग्रेस भी अपना माहौल बनाने को पूरे दम के साथ जुटी है। इस सीट को फतह करने के लिए सपा, भाजपा और कांग्रेस हर सियासी गणित आजमा रहे हैं। इन पार्टियों के दिग्गज भी कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. निर्मल खत्री ने यहां बुधवार को चुनावी सभा की थी।
वह भाजपा और सपा पर जमकर बरसे थे। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने भी बिलारी सीट पर सभाएं करके पार्टी प्रत्याशी के लिए माहौल बनाया। उन्होंने विरोधियों पर हमला बोलते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता के सामने रखीं। सपा के कैबिनेट मंत्री राजकिशोर और महबूब अली भी सभाएं करके वोट मांग रहे हैं।