फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now antyodaya card holders will also have ayushman card

आयुष्मान कार्ड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Now antyodaya card holders will also have ayushman card
मुरादाबाद। अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। अब अंत्योदय कार्डधारकों का भी आयुष्मान कार्ड बनेगा। वह पांच लाख के स्वास्थ्य बीमा के हकदार बनेंगे। इसका लाभ जिले के जिले के तीस हजार अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 3.23 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। ये कार्ड प्रधानमंत्री जन आरोग्य और मुख्यमंत्री जन आरोग्य की ओर से जारी सूची में शामिल लोगों के बने थे। अब शासन ने अंत्योदय कार्ड धारकों का भी आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिले केतीस हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड बनेंगे। अंत्योदय कार्ड धारक ये आयुष्मान कार्ड किसी भी जनसेवा केंद्र, सरकारी अस्पताल और आयुष्मान में पंजीकृत निजी अस्पताल में मुफ्त में बनवा सकते हैं। उन्हें आधार कार्ड और राशन कार्ड लेकर जाना होगा। आयुष्मान के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में कुछ लोगों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed