{"_id":"69e7dd4820e87bca200b8c0a","slug":"notices-issued-to-three-secretaries-for-falling-behind-in-achieving-family-id-targets-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111623-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फैमिली आईडी लक्ष्य में पिछड़ने पर तीन सचिवों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फैमिली आईडी लक्ष्य में पिछड़ने पर तीन सचिवों को नोटिस जारी
विज्ञापन
बिलारी। बीडीओ नरेशपाल सिंह ने मंगलवार दोपहर सभी पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान फैमिली आईडी लक्ष्य में पिछड़ने पर तीन पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर दिए।
समीक्षा बैठक में बीडीओ ने पंचायत सचिवों से फैमिली आईडी बनाए जाने के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीण परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं हैं उन्हें भविष्य में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए उनकी फैमिली आईडी बनाना जरूरी है।
बीडीओ ने जब समीक्षा की तब पता चला कि तीन ग्राम पंचायतों के सचिव नरेंद्र प्रताप सिंह, तरुण कुमार और राजीव कुमार की फैमिली आईडी कार्य में प्रगति संतोषजनक नहीं है। बीडीओ ने तीनों पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बीडीओ ने कहा कि गर्मी के मौसम में यदि कहीं भी इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने की सूचना मिले तब उसे तत्काल ठीक कराया जाए।
ब्लॉक के ग्राम चंगेरी, धमावली, भूड़ मरेशी, हाजीपुर, फतेहपुर नत्था आदि में संचालित राजकीय गोशालाओं में पशुओं को पेयजल को लेकर कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। पशुओं को तेज धूप और लू से बचाने के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
बैठक में एडीओ पंचायत शकील अहमद, एडीओ सहकारिता सुनील कुमार, एडीओ समाज कल्याण अनुराज सिंह आदि भी मौजूद रहे।