{"_id":"69713657a84a9b605f0cb9b3","slug":"notices-have-been-issued-to-13940-voters-moradabad-news-c-279-1-mo11005-113278-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 13940 मतदाताओं को जारी किए हैं नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 13940 मतदाताओं को जारी किए हैं नोटिस
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। विधानसभा क्षेत्र में नो मैपिंग के अंतर्गत आए 13940 मतदाताओं को सुनने की प्रक्रिया बुधवार को शुरू हुई। एसआईआर के प्रथम चरण में जो मतदाता अपने को चुनाव आयोग के निर्देशों के अंतर्गत मतदाता साबित नहीं कर पाए उन्हें नो मैपिंग की श्रेणी में डाला गया है। ऐसे करीब क्षेत्र में 13940 मतदाता पाए गए हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर उन्हें मतदाता साबित के लिए अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया है। उन्हें दो बार यह अवसर दिया जाएगा। यदि वे अपना पक्ष रखकर मतदाता होना साबित नहीं कर सके तो उनका नाम वोटर लिस्ट से डिलीट कर दिया जाएगा। ऐसे मतदाताओं को सुपरवाइजर बीएलओ के माध्यम से नोटिस जारी किए गए हैं। सुनवाई के लिए 11 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। बुधवार को जारी नोटिस पर यह सुनवाई शुरू हुई। एईआरओ बनाए गए बीडीओ उमाकांत मुदगल ने अपने कार्यालय में बूथ संख्या 131 और 133 के नो मैपिंग के 144 जारी नोटिस की सुनवाई शुरू की। उन्होंने 1:00 बजे तक करीब 35 मतदाताओं का पक्ष सुना। इसी तरह एसडीएम प्रीति सिंह ने अपने कार्यालय में नो मैपिंग मतदाताओं को सुना। वही तहसील सभागार में भी सुनवाई हुई जबकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने ब्लॉक डिलारी के सभागार में सुनवाई की। खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने कार्यालय में मतदाताओं का पक्ष सुना। एसडीएम प्रीति सिंह ने बताया कि सुनवाई सभी नोटिस का निस्तारण होने तक जारी रहेगी।
एसडीएम प्रीति सिंह ने बताया कि बुधवार को नो मैपिंग प्रक्रिया के अंतर्गत 926 मतदाताओं को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से 513 मतदाता एईआरओ के समक्ष उपस्थित हुए। जिनमें से 288 के प्रस्तुत साक्ष्यों को चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जिसका निर्णय आयोग के निर्देशों से किया जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम प्रीति सिंह ने बताया कि बुधवार को नो मैपिंग प्रक्रिया के अंतर्गत 926 मतदाताओं को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से 513 मतदाता एईआरओ के समक्ष उपस्थित हुए। जिनमें से 288 के प्रस्तुत साक्ष्यों को चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जिसका निर्णय आयोग के निर्देशों से किया जाएगा।
विज्ञापन