सांसद आजम खां और आले हसन समेत को पांच लोगों को पुलिस ने भेजा नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर सांसद आजम खां की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। उनके खिलाफ 80 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों में से कई में पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है और कई विवेचना जारी है। गंज और कोतवाली थाने की पुलिस ने सांसद आजम खां के खिलाफ डूंगरपुर और यतीमखाना प्रकरण में दर्ज अलग-अलग मुकदमों में छह नोटिस भेजकर अपना बयान दर्ज कराने को कहा है।
कोतवाली पुलिस ने आजम खां के साथ पूर्व सीओ आले हसन, फसाहत खां शानू, इस्लाम ठेकेदार और धर्मेंद्र चौहान को भी बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा है। डूंगरपुर में बने मकानों को तुड़वाने के आरोप में सांसद आजम खां, पूर्व सीओ आले हसन सहित अन्य कई लोगों पर मुकदमे दर्ज हैं।
इन मुकदमों की जांच कर रही गंज पुलिस ने उनके घर पर तीन नोटिस चस्पा किए हैं और तीन नोटिस डाक से भेजे गए हैं। गंज इंस्पेक्टर रामवीर सिंह ने सांसद आजम खां को छह नोटिस भेजे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीन नोटिस आजम खां के जेल रोड स्थित आवास पर चस्पा किए गए हैं और तीन नोटिस डाक से भेजे गए हैं।
इसके अलावा कोतवाली थाना क्षेत्र के स्वार रोड पर स्थित यतीमखाने में बने मकानों पर गिरवाने के आरोप में सांसद आजम खां और तत्कालीन सीओ सिटी आलेहसन खां के अलावा इस्लाम ठेकेदार, वीरेंद्र गोयल ,मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू और सिपाही धर्मेद्र चौहान के खिलाफ कोतवाली में मुकदमे दर्ज हुए थे।
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने सांसद आजम खां को एक, पूर्व सीओ आलेहसन को दो, आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू को एक इस्लाम ठेकेदार को दो और सिपाही धर्मेद्र चौहान को दो नोटिस जारी किया है।
पुलिस ने सभी से 27 नवंबर तक इस मुकदमे के संबंध में अपना बयान दर्ज कराने को कहा है। कोतवाली के इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने यतीमखाना प्रकरण में इन सभी लोगों को नोटिस भेजे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूर्व सीओ आले हसन को जो दो नोटिस भेजे गए उसमें एक नोटिस बुलंदशहर स्थित उनके आवास पर डाक से भेजा गया है।