फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   notice to18 co-operative committiees

औद्यानिक समिति की 18 समितियों को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
notice to18 co-operative committiees
मुरादाबाद। जिले में कई निष्क्रिय औद्यानिक समितियों के नाम जारी किए गए उर्वरक लाइसेंस के मामले की जांच डीएम के आदेश पर डीएचओ ने तेज कर दी है। डीएचओ को एआर कोऑपरेटिव के माध्यम से औद्यानिक विभाग में पंजीकृत 32 समितियों में से मात्र 14 औद्यौनिक समितियों के ही चुनावी रूप से सक्रिय होने के अभिलेख डीएचओ को भेजे हैं। इसके बाद डीएचओ ने औद्यानिक विभाग में पंजीकृत 18 समितियों को नोटिस जारी करते हुए उनके सक्रिय होने का अभिलेख एक सप्ताह में प्रस्तुत करने को कहा है। एक सप्ताह में अभिलेखीय साक्ष्य प्राप्त न होने पर समिति का निबंधन निरस्त कराने की कार्रवाई किए जाने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में निष्क्रिय चल रहीं कई औद्यानिक समितियों के पदाधिकारियों द्वारा कृषि विभाग से लाइसेंस प्राप्त कर उर्वरक बिक्री का कारोबार करने का मामला सामने आने के बाद डीएम ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही निष्क्रिय औद्यानिक समितियों की सूची जिला उद्यान अधिकारी से उपलब्ध कराने को कहा है। इससे संबंधित समितियों व उससे जुड़े लोगों पर कार्रवाई की जा सके। डीएम के आदेश पर डीएचओ सुनील कुमार व एआर कोऑपरेटिव जितेंद्र कुमार सिंह ने मामले की जांच तेज कर दी है। डीएचओ ने बताया कि उनके विभाग में 32 समितियां पंजीकृत हैं। एआर से मांगी गई सूचना में इनमें से मात्र 14 समितियों को ही चुनावी आधार पर सक्रिय बताया गया है। उनके अन्य अभिलेखों की पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा एआर कोऑपरेटिव के स्तर से जिन 18 समितियों को चुनावी दृष्टिकोण से निष्क्रिय बताया गया है उन सभी समितियों को नोटिस जारी करते हुए उनसे एक सप्ताह में अभिलेखीय साक्ष्य, किए जाने वाले व्यवसाय आदि का ब्योरा व उससे संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया है। डीएचओ ने बताया कि यदि एक सप्ताह में यह समितियां अपने सक्रिय होने का साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करती हैं तो उनके निबंधन को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। डीएचओ द्वारा इस नोटिस के जारी किए जाने के बाद निष्क्रिय समितियों के नाम पर उर्वरक लाइसेंस प्राप्त कर व्यवसाय करने वालों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed